Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का व्रत रखने से मिलती है पति को लंबी उम्र और वैवाहिक सुख

Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है. यह व्रत स्त्री शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. यह पर्व स्त्री शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है. महिलाएं विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ इस व्रत को करती हैं. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर निर्जला व्रत का पालन करती हैं. विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं.

हरतालिका तीज का नाम कैसे पड़ा

‘हरतालिका’ शब्द दो शब्दों ‘हरत’ और ‘आलिका’ से मिलकर बना है. ‘हरत’ का अर्थ है अपहरण और ‘आलिका’ का अर्थ है सहेली. मान्यता है कि जब हिमवान (पार्वती जी के पिता) ने उनकी इच्छा के विरुद्ध विष्णु जी से विवाह तय किया, तो पार्वती जी की सहेलियां उन्हें जंगल में ले गईं और वहीं छिपा दिया. इस घटना के कारण इस व्रत का नाम ‘हरतालिका’ पड़ा.

ये भी पढें: Vastu Tips: शादीशुदा जीवन में प्यार और समझ बढ़ाने के आसान वास्तु उपाय

हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि

  • यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है क्योंकि महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं.
  • व्रत की शुरुआत प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और स्वच्छ वस्त्र धारण कर की जाती है.
  • इस दिन मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा की जाती है.
  • महिलाएं दिनभर व्रत कथा सुनती हैं, भजन-कीर्तन करती हैं और रात्रि में जागरण करती हैं.
  • विवाहित महिलाएं माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करती हैं और शिवजी को वस्त्र व पूजा सामग्री चढ़ाती हैं.

हरतालिका तीज 2025 की तिथि व मुहूर्त

  • तारीख: 26 अगस्त 2025, मंगलवार
  • तृतीया तिथि प्रारंभ: 25 अगस्त 2025, दोपहर 12:34 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 26 अगस्त 2025, दोपहर 1:54 बजे
  • इस अनुसार व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा.

हरतालिका तीज का महत्व

यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन किया गया व्रत और पूजा से दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन की मधुरता के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है. अविवाहित कन्याओं को यह व्रत मनचाहा वर प्रदान करता है.

जन्मकुंडली, वास्तु एवं व्रत-त्योहार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >