Happy Navratri 2024 Invitation: शारदीय नवरात्रि पर अपनों को भेजें इनविटेशन, मां की कृपा पाने के लिए करें आमंत्रित

Happy Navratri 2024 Invitation: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है. 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होने वाले इस त्योहार का समापन 11 अक्टूबर को होगा. यहां से आप अपनों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए भेजें आमंत्रण

Happy Navratri 2024 Invitation: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है. नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू उत्सव है, जिसे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के रूप में मनाया जाता है. ‘नवरात्रि’ का अर्थ है ‘नौ रातें’, जिसमें प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है.

वर्ष में दो बार मनाई जाती है नवरात्रि

यह पर्व वर्ष में दो बार आता है – चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि. इस अवधि में, भक्त उपवास रखते हैं, देवी की पूजा करते हैं, और अपने घरों में शक्ति की देवी का स्वागत करते हैं. नवरात्रि के प्रत्येक दिन का एक विशेष महत्व होता है और इन दिनों में मां के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जैसे शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री.

Weekly Vrat Tyohar 30 Sep To 06 October 2024: शारदीय नवरात्रि की होगी शुरूआत, जानें इस सप्ताह के  व्रत-त्योहार की लिस्ट

Surya Grahan 2024: लगने जा रहा सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव

अपनों को यहां से भेजें नवरात्रि पर आमंत्रण

Happy Navratri 2024: इस पावन नवरात्रि के अवसर पर

इस पावन नवरात्रि के अवसर पर, हम आपको और आपके परिवार को हमारे घर आमंत्रित करते हैं ताकि आप माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें. आपका आगमन हमारे लिए विशेष सौभाग्य का प्रतीक होगा.

Happy Navratri 2024: नवरात्रि महोत्सव के इस अवसर पर

नवरात्रि महोत्सव के इस अवसर पर, हम आपको सपरिवार सादर आमंत्रित करते हैं. कृपया आकर इस उत्सव की गरिमा को बढ़ाएं.

Happy Navratri 2024: मां दुर्गा के इस पावन पर्व पर

मां दुर्गा के इस पावन पर्व पर, हम आपके साथ की कामना करते हैं. कृपया हमारे घर पर नवरात्रि पूजन में शामिल हों.

Happy Navratri 2024: माता रानी की पूजा के लिए

नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर, माता रानी की पूजा के लिए आपके परिवार का हमारे घर में स्वागत है.

Happy Navratri 2024: देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए

इस नवरात्रि, देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए हम आपको सपरिवार आमंत्रित करते हैं. कृपया पधारें.

Happy Navratri 2024: नवरात्रि की इस शुभ बेला पर

नवरात्रि की इस शुभ बेला पर, हम आपको और आपके परिवार को हमारे घर पर आमंत्रित कर रहे हैं. कृपया अपनी उपस्थिति से हमें अनुग्रहित करें.

Happy Navratri 2024: नवरात्रि महोत्सव की पूजा में

नवरात्रि महोत्सव की पूजा में, आपके और आपके परिवार का हमारे घर पर हार्दिक स्वागत है.

Happy Navratri 2024: मां दुर्गा की आराधना में

मां दुर्गा की आराधना में आपके साथ की आवश्यकता है. इस नवरात्रि पर हमारे घर पधारकर पूजा में सम्मिलित हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >