Happy Kharna Wishes 2024: सूर्य देव को वंदन करें ...  छठ पूजा के दूसरे दिन खरना के दिन दें अपनों को बधाई

Happy Chhath Puja 2024 Kharna Wishes: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का आयोजन किया जाता है. इस दिन छठी मैया को रोटी, गुड़ की खीर और विभिन्न फलों का भोग अर्पित किया जाता है. भोग अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. छठ पूजा के इस विशेष अवसर पर आप यहां से बधाई संदेश भेज सकते हैं. हम आपके लिए कुछ विशेष संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं.

Happy Chhath Puja Kharna 2024 Wishes, Images, Quotes, WhatsApp Status, Messages in Hindi: 05 नवंबर से छठ महापर्व का आयोजन प्रारंभ हो चुका है. इस पर्व की शुरुआत नहाय खाए से होती है.  06 नवंबर 2024 को छठ पूजा का दूसरा दिन है, जिसे खरना पूजा के रूप में मनाया जाता है. खरना को लोहंडा भी कहा जाता है. इस दिन का छठ पर्व में विशेष महत्व है. इस अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है. शाम को पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद गुड़ की खीर और आटे की रोटी बनाई जाती है, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है. खरना के इस पावन अवसर पर अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने के लिए संदेश और उद्धरण अवश्य भेजें.

Happy Kharna Wishes: फल-फूल, प्रसाद से भरी

फल-फूल, प्रसाद से भरी पूजा की थाली,
उगते सूर्य की लाली,
छठी मईया की कृपा से आपके जीवन में आए खुशहाली
आपको छठ खरना पूजा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja Kharna Wishes: चिड़िया बाग में जब चहचाहती

चिड़िया बाग में जब चहचाहती है,
गुलशन-गुलशन हो जाती है,
कोयल जब गीत सुनाती है,
हर दिल मधुर हो जाती है,
छठ मां जब प्यार बरसाती है,
सबके जीवन में खुशियां खिल जाती हैं।
छठ खरना पूजा 2024 की हार्दिक बधाई

Happy Chhath Puja 2024 Kharna Wishes: छठ पूजा के इस पावन पर्व पर

छठ पूजा के इस पावन पर्व पर,
आप और आपका परिवार छठी मैया की कृपा से सदैव आनंद और उल्लास में रहें।
छठ खरना पूजा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath Puja 2024 Kharna Wishes: खुशियों का त्योहार आया है

खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान, धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान.
छठ खरना पूजा 2024 की बधाई

Happy Chhath Puja 2024 Kharna Wishes: सूर्य देव को वंदन करें

सूर्य देव को वंदन करें,
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
छठ पूजा के शुभ अवसर पर,
दिल से एक-दूसरे को याद करें.
छठ खरना पूजा 2024 की हार्दिक बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >