Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती इस साल 24 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी. जानें इस साल किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये त्योहार.

Hanuman Jayanti 2024: 23 अप्रैल को मंगलवार के दिन मनाई जाने वाली हनुमान जयंती इस साल कई शुभ योगों से युक्त है. मंगलवार का दिन ही हनुमानजी को समर्पित होता है और इस दिन उनका जन्मोत्सव होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है.

पंचग्रही योग

इस साल हनुमान जयंती के दिन मीन राशि में ग्रहों का संयोग बन रहा है, जिसे पंचग्रही योग कहा जाता है. यह योग धन, समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करने वाला माना जाता है.

चित्रा नक्षत्र

हनुमान जन्मोत्सव चित्रा नक्षत्र में मनाया जाएगा, जो सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है.

सिद्ध योग

इस दिन सिद्ध योग भी बन रहा है, जो सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है.

 इस साल इतने दिन बजेगी शहनाई

मेष राशि में बुधादित्य राजयोग

यह योग मेष राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ है और उन्हें करियर में प्रगति, वित्तीय लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि प्रदान करेगा.

कुंभ राशि में शनि शश राजयोग

यह योग कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ है और उन्हें करियर में सफलता, नौकरी के अवसर और धन में वृद्धि प्रदान करेगा.

इन राशियों पर रहेगी हनुमानजी की विशेष कृपा

मेष राशि: हनुमानजी की कृपा से मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और धन कमाने में सफलता मिलेगी. बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है. संपत्ति से जुड़ा कोई मुकदमा आपकी जीत हो सकता है.

मिथुन राशि: हनुमानजी की कृपा से मिथुन राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी, भाग्य में वृद्धि होगी, पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी, करियर में तरक्की मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन लाभ होगा कारोबार और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा, साझेदारी में सफलता मिलेगी, करियर में शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में सौहार्द बढ़ेगा, विदेश यात्रा के योग हैं.

मकर राशि: मकर राशि वालों को व्यापार में हर तरफ से लाभ होगा, जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी, मान-सम्मान मिलेगा, खुशियां बढ़ेंगी, संतान सुख मिलेगा, परिवार में किसी का विवाह हो सकता है. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी, नई नौकरी मिल सकती है, धन में वृद्धि होगी, नए कारोबार में लाभ होगा, रिश्तेदारों और दोस्तों से शुभ समाचार मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >