Hanuman Janmotsav 2024 होगा अति विशेष, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Janmotsav 2024: इस साल का हनुमान महोत्सव खास है, जानें क्यों आइए देखें यहां

Hanuman Janmotsav 2024: इस साल 23 अप्रैल मंगलवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा. यह संयोग अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि हनुमानजी का जन्म भी मंगलवार की पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में ही हुआ था. शास्त्रीय मत के अनुसार, जब कोई तिथि 24 घंटे या उससे अधिक समय तक रहती है, तो वह विशेष फलदायी होती है. इस बार हनुमान जयंती 25 घंटे से अधिक समय तक रहेगी, इसलिए यह संकट मोचक और मंगलकारी होगी.

जिनकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या साढ़ेसाती चल रही है उन्हें विधि-विधानपूर्वक हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इससे शनि से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. हनुमानजी को मंगलकारी ग्रह माना जाता है, उनकी पूजा जीवन में मंगल लाती है.

धार्मिक ग्रंथों में आठ पौराणिक पात्रों को अमर माना गया है, जिनमें हनुमानजी भी शामिल हैं. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या साढ़े साती चल रही है, उन्हें हनुमानजी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. मंगलवार हनुमानजी का दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा विशेष फलदायी होती है. इस बार बन रहे अद्भुत संयोगों से हनुमानजी की पूजा और भी शुभ और फलदायी होगी.

Hanuman Janmotsav 2024: शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को तड़के 3:25 बजे से शुरू होगी और 24 अप्रैल को सुबह 5:18 बजे तक रहेगी. मंगलवार सुबह 5:41 से 7:19 बजे तक मेष लग्न रहेगा. इसके बाद वज्र योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 4:57 बजे तक रहेगा. चित्रा नक्षत्र भी पूर्णिमा की सुबह से रात 10:32 बजे तक रहेगा. हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 से 10:41 बजे तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:20 से 5:04 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा. इस प्रकार मंगलवार के दिन, चित्रा नक्षत्र और वज्र योग में हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाना अत्यंत शुभ होगा.

Hanuman Jayanti 2024 पर जरूर करें इन मंत्रों का पाठ

Hanuman Janmotsav 2024: पूजा विधि

पूजा से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें.
घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें.
पूजा के लिए हनुमानजी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें.
हनुमानजी की प्रतिमा को गंगाजल, दूध, घी और शहद से स्नान कराएं. हनुमानजी को चंदन और सिंदूर का तिलक लगाएं.
हनुमानजी को तुलसी, बेर, केला, और लाल पुष्प अर्पित करें.
हनुमानजी को पसंदीदा भोग जैसे कि लड्डू, बताशा, और फल चढ़ाएं.
हनुमानजी की आरती गाएं या हनुमान चालीसा का पाठ करें.
“ॐ श्री हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >