Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें रुद्राभिषेक, भोले होंगे प्रसन्न

Guru Pradosh Vrat 2024: इस बार का प्रदोष व्रत गुरूवार को पड़ रहा है, इसलिए उसे गुरू प्रदोष व्रत कहेंगे. आइए जानें प्रदोष व्रत के दिन रुद्राभिषेक विधि, जिसके द्वारा आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं.

Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है. यह आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस साल यह व्रत 18 जुलाई 2024, गुरुवार को पड़ रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का विशेष रूप से पूजन किया जाता है और उनकी कृपा प्राप्त की जाती है. परिवारिक जीवन में कलेश बना हो, मानसिक स्थिती ठीक नही हो, आर्थिक स्थिती अनुकुल नहीं हो इस दिन भगवान शिव का पूजन करने से सभी कष्ट दुर होते है तथा परिवार में शान्ति तथा आर्थिक स्थिती ठीक हो जाता है.

व्रत की तिथि और मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त: रात 8:44 बजे से 9:23 बजे तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 जुलाई, रात 8:44 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 जुलाई, शाम 6:41 बजे

Machhmani Stone Benefits: मच्छ मणि करता है राहु की नकारात्मक शक्ति को दूर, मिलते हैं चमत्कारी फायदे

पूजा विधि

गुरु प्रदोष व्रत की विधि सरल है, लेकिन इसमें श्रद्धा का विशेष महत्व होता है है.

पूर्व तैयारियां: व्रत से एक दिन पहले घर की सफाई कर लें और पूजा की सामग्री जैसे गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल चंदन, भस्म, रुद्राक्ष आदि इकट्ठा कर लें.

व्रत का संकल्प: व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थान पर बैठकर व्रत का संकल्प लें.

इस विधि से करें रुद्राभिषेक

सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें और उनका पूजन करें. इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. फिर दूध, दही, शहद, घी और शक्कर आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें. इस दौरान मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहें. अंत में फिर से शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें. चंदन, भस्म आदि से शिवलिंग को तिलक लगाएं. शिवलिंग को फूल, बेलपत्र, वस्त्र और रुद्राक्ष आदि से सजाएं. भगवान शिव को भोग अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर आरती करें.

व्रत का पारण: अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें. पारण से पहले भगवान शिव को जल अर्पित कर उनका धन्यवाद करें.

गुरु प्रदोष व्रत का महत्व

गुरु प्रदोष व्रत को करने के पीछे कई धार्मिक कथाएं प्रचलित हैं. एक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि कौन श्रेष्ठ है. इस विवाद को शांत करने के लिए भगवान शिव प्रकट हुए और उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदोष व्रत रखकर अपनी शक्ति प्राप्त की है. इससे प्रेरणा लेकर लोग गुरु प्रदोष व्रत रखते हैं.

गुरु प्रदोष व्रत को करने के कई लाभ बताए जाते हैं. इस व्रत को रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं, पापों से मुक्ति मिलती है, ग्रहों के दोष कम होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >