Good Friday 2025 Wishes: गुड फ्राइडे पर इन संदेशों के जरिए करें प्रभु यीशु को स्मरण

Good Friday 2025 Wishes: हर वर्ष ईस्टर से पूर्व शुक्रवार को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को है. यह दिन ईसा मसीह की स्मृति में समर्पित है, क्योंकि इसी दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था. इसे ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है, और इस दिन लोग शोक मनाते हैं. गुड फ्राइडे के अवसर पर, आप अपने मित्रों, परिवार और अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया जैसे वाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से ईसा मसीह के महत्वपूर्ण विचार साझा कर सकते हैं. इन विचारों को अपनाने से जीवन में शांति प्राप्त हो सकती है.

Good Friday 2025 Wishes: आज 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है, जो ईसाई धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है. यह दिन प्रभु यीशु के बलिदान की स्मृति में समर्पित है. इस अवसर पर, हम सभी को अपनी आत्मा को शुद्ध करने और दूसरों के प्रति अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. इस गुड फ्राइडे पर, आइए हम सभी मिलकर प्रभु की कृपा से अपने जीवन को और अधिक उत्कृष्ट बनाएं और अपने प्रियजनों के साथ शुभकामनाएं, संदेश, उद्धरण और चित्र साझा करें.

Good Friday 2025 Wishes: प्रभु यीशु के चरणों की धूल

प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम,
प्रभु के लिये, प्यारे फूल है हम,
इन्हीं फूलों को बचाया और बगीचे को सजाया,
हमारे पापों को प्रभु ईशु ने है अपनाया,
और मनुष्य को ईश्वरता का पाठ है पढ़ाया,
आज पवित्र दिन ये गुड फ्राइडे का है आया.
हैप्पी गुड फ्राईडे 2025

आज मनाया जा रहा है Good Friday 2025, जानिए क्रिश्चियन समुदाय के लिए क्यों खास है यह दिन 

Good Friday 2025 Wishes: अगर सुख है तो परेशानियां

अगर सुख है तो परेशानियां भी बहुत हैं,
जिंदगी में लाभ है तो हानियां भी बहुत हैं,
क्या हुआ जो प्रभु ने थोड़े गम दे दिए,
उसकी हम पर मेहरबानियां भी बहुत हैं.
गुड फ्राइडे

Good Friday 2025 Wishes: जिस दिन हमारा मन परमात्मा

जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने लगेगा
उनमें दिलचस्पी लेना शुरू कर देगा
उस दिन से हमारी परेशानियां
हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगी

Good Friday 2025 Wishes: जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे

जरा सा मुस्कुरा देना गुड फ्राइडे का दिन है,
शिकवे दिल से भुला देना, गुड फ्राइडे का दिन है,
नेकी से नेकी की दुआ करना खुदा से हर वक्त,
दुआ देना, दुआ लेना, गुड फ्राइडे का दिन है!

Good Friday 2025 Wishes: चर्च को फूलों से सजाया है

चर्च को फूलों से सजाया है,
गमों को उसने मिटाया है,
भटक गए थे हम सच्चाई की राह से,
सही राह पर उन्होंने लाया है,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >