आज मनाया जा रहा है Good Friday 2025, जानिए क्रिश्चियन समुदाय के लिए क्यों खास है यह दिन

Good Friday 2025: आज 18 अप्रैल को विश्वभर में गुड फ्राइडे का उत्सव मनाया जा रहा है. यह दिन ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है, जिसे लोग होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जानते हैं. गुड फ्राइडे के दिन यीशू को क्रूस पर चढ़ाया गया था, और उन्होंने अपने आत्म बलिदान के माध्यम से प्रेम की उच्चतम पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया.

Good Friday 2025 : गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. गुड फ्राइडे हर साल ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को आता है. इस साल यह पर्व 18 अप्रैल को मनाया जाएगा. आइए आपको गुड फ्राइडे का महत्व और इतिहास बताते हैं.

गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?

ईसाई समुदाय गुड फ्राइडे का उत्सव इस कारण मनाता है कि इसी दिन प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था. ईसा मसीह प्रेम और शांति के प्रतीक माने जाते हैं. उन्होंने दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश दिया, लेकिन उस समय के धार्मिक कट्टरपंथियों ने रोम के शासक से शिकायत कर उन्हें सूली पर चढ़ाने का कारण बना दिया. कहा जाता है कि प्रभु यीशु इस घटना के तीन दिन बाद पुनर्जीवित हुए थे.

निर्दोष होते हुए भी ईसा को क्रूस पर चढ़ाया गया

शुक्रवार के दिन, जबकि ईसा निर्दोष थे, उन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया. उन्होंने ऊंचे स्वर में पुकारते हुए कहा, ‘हे पिता! मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों में सौंपता हूं.’ यह कहकर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. इसके बाद पृथ्वी कांप उठी और चट्टानें भी फट गईं. कब्रें खुल गईं और कई पवित्र लोगों के शव जीवित हो उठे. प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के पापों से मुक्ति के लिए अपने महान बलिदान के लिए शुक्रवार का दिन चुना. यह मृत्यु सत्य, अहिंसा, क्षमा, प्रेम और त्याग की ज्योति को प्रज्वलित करने के लिए थी. इसलिए इस शुक्रवार को पवित्र और शुभ माना जाता है.

गुड फ्राइडे का उत्सव कैसे मनाया जाता है

इस दिन लोग उपवास रखते हैं और चर्च में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं. चूंकि यह पर्व शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसलिए गिरजाघरों में घंटी नहीं बजाई जाती, बल्कि लकड़ी के खटखटे का उपयोग किया जाता है. लोग चर्च में क्रॉस को चूमकर भगवान का स्मरण करते हैं. इस दिन दान और धर्म के कार्यों का भी आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >