गंगा सप्तमी के दिन करें ये उपाय, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Ganga Saptami 2026: हिंदू धर्म में गंगा नदी को माता का दर्जा दिया गया है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस दिन माता गंगा की आराधना के साथ कुछ उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इसे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Ganga Saptami 2026: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है. वर्ष 2026 में गंगा सप्तमी 23 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस पर्व को ‘गंगा जयंती’ या ‘जाह्नू सप्तमी’ के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस दिन मां गंगा की आराधना करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन भी होता है.

गंगा सप्तमी पर करें ये उपाय

  • गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान करना सर्वोत्तम माना गया है. हिंदू धर्म में माता गंगा को पापमोचनी माना गया है. कहा जाता है कि गंगा स्नान से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है.
  • शाम के समय गंगा नदी के किनारे या घर के मंदिर में मां गंगा का ध्यान करते हुए घी का दीपक जलाएं. कहा जाता है कि दीपदान करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और मां लक्ष्मी का वास होता है.
  • इस दिन पूजा के दौरान मां गंगा के मंत्रों का जाप करें. मंत्र जाप से जीवन में सकारात्मकता आती है, मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है.
  • मान्यता है कि मां गंगा को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. ऐसे में इस दिन सफेद वस्तुएं जैसे चीनी, सफेद वस्त्र, दूध या चांदी का दान करना शुभ माना जाता है. इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है.

गंगा सप्तमी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि का विवरण इस प्रकार है:

  • सप्तमी तिथि प्रारंभ: 22 अप्रैल 2026, रात 10:49 बजे से
  • सप्तमी तिथि समाप्त: 23 अप्रैल 2026, रात 08:49 बजे तक

उदयातिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी का पर्व 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को मनाया जाएगा.

  • स्नान मुहूर्त: सुबह 04:20 से 05:04 (ब्रह्म मुहूर्त)
  • पूजा का श्रेष्ठ समय: सुबह 11:01 से दोपहर 01:38 के बीच

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >