Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: देशभर में गणपति उत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: गणेश चतुर्थी 2026 पर देशभर में गणपति उत्सव की धूम है. वीडियो में उज्जैन के बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की आरती, लालबागचा राजा के दर्शन और बेंगलुरु में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देखिए.

Ganesh Chaturthi 2026 Viral Video: गणेश चतुर्थी 2026 का पावन पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और दर्शन के लिए भक्त उमड़ रहे हैं.यहां देखिए बाबा महाकाल, सिद्धिविनायक और लालबागचा राजा के दर्शन के खास वीडियो.

गणपति बप्पा के स्वागत में सजा देश

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज, 14 सितंबर 2026, सोमवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भक्त इस दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026 LIVE: गणपति पूजा के लिए नोट कर लें पूरी सामग्री की लिस्ट

गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल

उज्जैन में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया.भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को रजत आभूषणों के साथ भांग और चंदन अर्पित किए गए.गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया.


सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विशेष आरती की गई.सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.


लालबागचा राजा के दर्शन को उमड़ी भीड़

मुंबई में गणेश उत्सव का उत्साह चरम पर है.गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.


देशभर के मंदिरों में गूंजे गणपति के जयकारे

तिरुवन्नामलाई स्थित श्री संवेदना विनयगर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी.मंदिर में दिव्य गणपति आरती का आयोजन हुआ, जहां मंत्रोच्चार और दीपों की रोशनी के बीच भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा की.


कर्नाटक में भी गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है.बेंगलुरु के बसवनगुड़ी स्थित श्री डोड्डा गणपति मंदिर में गौरी-गणेश और गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >