Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ती खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, स्थापना करने में बरतें ये सावधानी

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल सितंबर माह के पहले हफ्ते में मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी पर गणपति कि मूर्ति लेने कि परंपरा है. गणेश जी की मूर्ति की खरीददारी करने वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जो बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के दिन मनाया जाता है. मान्यता है कि भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति जी का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन से गणेश चतुर्थी का महोत्सव 10 दिनों तक बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा होती है. इस दिन कई जगहों और घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है. गणेश जी की मूमूर्ति की खरीददारी करने वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानें

Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा शुभ फल

Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन राशियों को होने वाला है फायदा

इस साल किस दिन मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का त्योहार ?

इस साल गणेश चतुर्थी शुक्रवार, 6 सितंबर को है. आपको बता दें गणेशोत्सव इस साल 6 सितंबर को दोपहर 03:01 बजे शुरू होंगे और मंगलवार, 17 सितंबर को शाम 05:37 बजे समाप्त होंगे.

गणेश चतुर्थी का त्योहार कैसे मनाया जाता है ?

हर साल गणेश चतुर्थी के त्योहार में कई जगहों पर मूर्ति स्थापित की जाती है. यह त्योहार महाराष्ट्र के इलाकों में धूम धाम से मनाते हैं. वैसे अब ये त्योहार भारत भर में मनाया जाता है. इस त्योहार में गणेश की मूर्तियों को घरों में या बाहर पंडालों में स्थापित किया जाता है. कई घरों में भी गणेश जी की मूर्ति स्थारपित की जाती है. आइए जानें गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ती खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ति लेते वक्त किन बातों का ख्याल रखें ?

गणेश चतुर्थी पर मूर्ति खरीदते समय ध्यान दें की वो मिट्टी की हो. मिट्टी की मूर्ति पूजा के लिए शुभ माना गया है.

गणेश चतुर्थी के लिए मूर्ति लेते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि गणेश जी की जिसकी सूंड दाईं ओर हो, मूषक हो और जनेऊधारी हो. साथ ही वो मूर्ति बैठी हुई हो.

इसके अलावा गणेश जी की मूर्ती को घर के ईशान कोण में मूर्ति को स्थापना करना चाहिए. या मूर्ति का मुख उत्तर दिशा में रहे इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए.गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >