Gajlakshmi Rajyoga 2024: दुर्लभ "गजलक्ष्मी राजयोग" का बन रहा है महायोग, धनु, तुला और सिंह राशि के लोगों पर होगी धन वर्षा

Gajlakshmi Rajyoga 2024: 01 मई को गुरु ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे वहीं दूसरी ओर 19 मई को शुक्र ग्रह भी अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे.

Gajlakshmi Rajyoga 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युतियां अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, क्योंकि इनका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर अनेक प्रकार से देखा जा सकता है. आगामी 1 मई से वृष राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो ज्योतिष विज्ञान में एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग माना जाता है. इस राजयोग का प्रभाव विशेष रूप से धनु, तुला और सिंह राशि वालों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा.

गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?

गजलक्ष्मी राजयोग धन, वैभव, समृद्धि, शुभ समाचार और अपार सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है. शास्त्रीय ग्रंथों के अनुसार, जब बृहस्पति (गुरु) और शुक्र ग्रह एक विशेष कोण में एक साथ बैठते हैं, तब यह अद्भुत राजयोग बनता है.

किन राशियों को होगा लाभ

धनु राशि: इस राशि के जातकों को अचानक धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन की प्रबल संभावना है.बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है, जैसे कि लॉटरी जीतना या कोई बड़ा व्यवसायिक सौदा फाइनल होना.

तुला राशि: इन जातकों को करियर में अपार सफलता मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नए व्यवसाय आरंभ करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

सिंह राशि: इन राशिवालों को पारिवारिक जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी. संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

Vaishakh Month 2024 में बन रहे कई दुर्लभ योग, अक्षय तृतीया, जानकी नवमी समेत होंगे कई व्रत-त्योहार

अन्य राशियों पर प्रभाव

मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को भी इस राजयोग का कुछ सकारात्मक प्रभाव मिलेगा.
कर्क, मकर और कुंभ राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा और कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या, वृश्चिक और मीन राशि पर इस राजयोग का मिश्रित प्रभाव रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >