पांचवां बड़ा मंगल आज, बजरंग बाण के पाठ से दूर होगी मुश्किलें

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़ा मंगल पर बजरंग बाण का पाठ और हनुमान पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. जानें पूजा विधि, भोग और कष्ट निवारण के उपाय.

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल आज 2 जून 2026 को मनाया जा रहा है. उत्तर भारत में इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार का विशेष महत्व होता है, लेकिन बड़ा मंगल को भगवान हनुमान की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा का कई गुना फल प्राप्त होता है. कहा जाता है कि इसी पावन अवसर पर भगवान हनुमान को अमरत्व का वरदान प्राप्त हुआ था, इसलिए भक्त इस दिन विशेष रूप से उनकी आराधना करते हैं.

बजरंग बाण के पाठ से मिलेगा लाभ

बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. विशेष रूप से बजरंग बाण का पाठ नकारात्मक शक्तियों, भय, मानसिक तनाव और जीवन की बाधाओं को दूर करने वाला माना गया है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सच्चे मन से बजरंग बाण का पाठ करने पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को साहस, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

हनुमान जी को अर्पित करें प्रिय भोग

बड़ा मंगल के दिन भगवान हनुमान को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने का विशेष महत्व है. इस दिन चमेली का तेल, सिंदूर, लाल फूल, गुड़-चना, बूंदी के लड्डू और पान का भोग चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि इन वस्तुओं को अर्पित करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से संकट दूर करते हैं. साथ ही बंदरों को गुड़ और चना खिलाना भी पुण्यदायी माना जाता है.

कष्टों से राहत के लिए करें ये उपाय

यदि जीवन में लगातार बाधाएं आ रही हैं या मानसिक अशांति बनी हुई है, तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर जाकर दीपक जलाएं और बजरंग बाण का पाठ करें. जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य सामग्री का दान करने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से भगवान हनुमान की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख, शांति तथा सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है.

श्री बजरंग बाण

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान.
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

ये भी पढ़ें: बड़ा मंगल आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां

चौपाई

जय हनुमंत संत हितकारी. सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै. आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा. सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका. मारेहु लात गई सुरलोका॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा. सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा. अति आतुर जमकातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा. लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई. जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी. कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता. आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥
जै हनुमान जयति बल-सागर. सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले. बैरिहि मारु बज्र की कीले॥
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा. ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता. शंकरसुवन बीर हनुमंता॥
बदन कराल काल-कुल-घालक. राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर. अगिन बेताल काल मारी मर॥
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की. राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै. राम दूत धरु मारु धाइ कै॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा. दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा. नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं. तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ. ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥
जै जै जै धुनि होत अकासा. सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं. यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई. पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता. ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल. ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ. सुमिरत होय आनंद हमारौ॥
यह बजरंग-बाण जेहि मारै. ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की. हनुमत रक्षा करै प्रान की॥
यह बजरंग बाण जो जापैं. तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा. ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >