Falgun Amavasya 2024: आज है फाल्गुन मास की अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन मास की अमावस्या को दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं.

Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज है. फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-दान करने का विधान है. फाल्गुन की अमावस्या पर स्नान-दान करने से पितृ दोष के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है. वहीं, इस दिन गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन मास की अमावस्या को दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. फाल्गुनी अमावस्या के दिन विशेष तौर पर विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है, इसलिए आइए जानते हैं फाल्गुनी अमावस्या के दिन कुछ किए जानें वाले उपाय और पूजा विधि-

पूजा-विधि
1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें.
2- गणेश जी को प्रणाम करें.
3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें.
4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें.
5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें.
6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें.
7- पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें.
8- तुलसी दल सहित भोग लगाएं.
9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें.

Aaj Ka Rashifal,10 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

  • भूलकर भी नहीं करें ये कार्य
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन इंसान को किसी के प्रति मन में गलत नहीं सोचना चाहिए.
  • अमावस्या के दिन क्रोध करने और नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए.
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए.
  • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन सुनसान जगहों पर नहीं जाना चाहिए.
  • इन जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का असर अधिक रहता है.

पितरों को खुश करने के लिए अमावस्या पर करें ये उपाय

अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित है, इस दिन तर्पण करने, पिण्ड दान करने और दान-पुण्य करने से पितर खुश होते हैं और अपने परिवार के कष्ट दूर करते है.
अमावस्या के दिन सूर्य अस्त होने के बाद घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.
अमावस्या को देसी घी का दीपक फूल वाली दो लौंग और केसर डालकर सुबह से लेकर सूर्य अस्त होने तक घर के ईशान कोण में जलाए रखना चाहिए.
अमावस्या के दिन घर के हर कोने में उजाला रखना चाहिए. किसी भी कोने को अंधेरे में नहीं छोड़ना चाहिए.
अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर सुबह जल चढ़ाना चाहिए और शाम होते ही तिल के तेल का दीपक वहां जलाना चाहिए.
अमावस्या के दिन घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर पोंछा लगाना चाहिए.

Aaj ka Panchang 10 मार्च 2024: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या उपरांत प्रतिपदा, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >