Falgun Amavasya 2024 कब? देश दुनिया पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें यहां

Falgun Amavasya 2024: धार्मिक मान्यताओं के चलते मार्च में पड़ने वाली अमावस्या का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष फाल्गुन यानी मार्च माह की अमावस्या 10 मार्च को पड़ रही है. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से इस दिन देश दुनिया पर क्या बड़ा असर पड़ेगा

Falgun Amavasya 2024: 9 मार्च को फाल्गुन अमावस्या की शुरूआत सायं 5.24 मिनट पर होगी और 10 मार्च रविवार दोपहर 2.58 तक को स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या है.रविवार को अमावस्या एवं चतुर्ग्रही योग,सूर्य,शुक्र,शनि,चन्द्रमा कुंभ राशि में, तथा मकर राशि में मंगल,मीन राशि में बुध राहु,मेष राशि में वृहस्पति,कन्या में केतु है.पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र,साध्य योग है.रविवारी अमावस्या,चतुर्ग्रही योग तथा आस-पास ही ग्रहों की जमाबड़ा घटनाकारी बनकर कोई बड़ी दैवी प्राकृतिक आपदा ला सकता है. भूकंप आदि के योग भी बन रहे हैं.विरोधी पक्ष के असहयोग एवं अड़गेबाजी से सरकार को नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा.विभिन्न असामाजिक एवं अपराधी तत्वों की साँठ-गाँठ से देश की अर्थ व्यवस्था,सामाजिक एवं राजनैतिक शांति भंग होगी.ग्रहों की प्रतिकूल होने से कुल मिलाकर यह पक्ष पूरे विश्व समुदाय के लिए भारी पड़ेगा.

हिंदु पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या होता है.अमावस्या को अमावसी,सिनिवाली,दर्श भी कहा जाता है,उस दिन सूर्य और चन्द्रमा साथ रहते हैं.हर माह की अमावस्या को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता है.यह दिन पूरी तरह से पितरों के पूजा के लिए समर्पित है.इस दिन किसी भी तरह शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.यह दिन पवित्र नदी में स्नान कर पितृ तर्पण,पितृ पूजा,पिंड दान और ब्राह्मणों को भोजन आदि कराने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.इस दिन केतु की जन्म तिथि है जिनकी जन्म कुंडली में चन्द्रमा खराब है अमावस्या के दिन शिवजी का तथा माँ काली की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है.

अपार धन प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिनअपार धन प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिन

1.अन्न का सेवन न करें.

2.पितरों के लिए तर्पन एवं पिंड दान करें.

3.पितरों के लिए दान जरूर करें.

4.पशुओं को परा चारा खिलाएँ.

5.मुख्य द्वार पर सांय काल प्रदीप जलावें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >