Dussehra 2024 Upay: विजयादशमी को करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

Dussehra 2024 Upay: आज विजयादशमी है, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शुभफल की प्राप्ति होती है. आइए जानें.

Dussehra 2024 Upay:  दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है. इसे भगवान राम द्वारा रावण के वध के रूप में अच्छाई की बुराई पर विजय के रूप में मनाया जाता है. हर साल दशहरा अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार यह पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दशहरे का धार्मिक महत्व तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ खास उपाय करके आप अपने जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं? वास्तु विशेषज्ञ ने दशहरे के शुभ अवसर पर कुछ सरल उपाय सुझाए हैं, जिनसे आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और परिवार में शांति, सुख-समृद्धि को बढ़ा सकते हैं.

शमी वृक्ष की पूजा और जल अर्पण करें

दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है.पूजा के बाद सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं और जल अर्पण करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और बाधाएं दूर होती हैं.

बच्चों के साथ मां दुर्गा की पूजा करें

दशहरे के दिन बच्चों को साथ लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने पूजा करें. हल्दी, सिंदूर और फूलों से मां की पूजा करें, जिससे परिवार में प्रेम और समृद्धि बढ़ेगी. धार्मिक और शैक्षिक पुस्तकों को भी पूजा स्थल पर रखें.

दस वस्तुओं का दान करें

दशहरे के दिन दस वस्तुओं का दान करने से बहुत पुण्य मिलता है. आप अनाज, फल, कपड़े, नमक, घी, चीनी, छाता, चप्पल, मिठाई जैसी वस्तुएं गरीबों या ब्राह्मणों को दान कर सकते हैं. इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी.

नए और पुराने वाहनों की पूजा करें

अपने नए और पुराने वाहनों की दशहरे के दिन पूजा करें और अगर आपके पास कोई लाइसेंसी हथियार है, तो उसकी भी पूजा करें.रावण दहन के बाद अधजली लकड़ी घर लाकर रखें, यह घर में सकारात्मकता लाता है.

हनुमान जी की पूजा करें

हनुमान जी की विशेष पूजा दशहरे पर जरूर करें। शुद्ध घी और सिंदूर का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. इससे घर में शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा.

घर के आंगन में रंगोली और दीपक जलाएं

घर के आंगन में रंगोली बनाकर दीपक जलाएं.यह घर में शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है.इसके साथ ही बुरी शक्तियां दूर रहती हैं.

घर की सफाई और नमक से पोंछा लगाएं

दशहरे के दिन घर को अच्छे से साफ करें और नमक के पानी से पोंछा लगाएं. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म होता है और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है.

परिवार के साथ प्रसाद बांटें

दशहरे पर घर में आटे या सूजी का हलवा बनाएं, भगवान को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ प्रसाद बांटें.यह परिवार के बीच आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ाता हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >