Diwali 2025: कब हैं धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और भाई दूज, जानें सही डेट्स

Diwali 2025: अक्टूबर 2025 में दिवाली का त्योहार पांच दिन तक मनाया जाएगा. इस दौरान धनतेरस, छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी), बड़ी दिवाली और भाई दूज जैसे प्रमुख दिन आते हैं. हर दिन का अपना अलग महत्व है. यहां जानें दिवाली 2025 के सही डेट्स और इन दिनों का महत्व.

Diwali 2025 Date: हर साल अक्टूबर का महीना बच्चों और परिवार के लिए बेहद खास होता है. इस महीने कई बड़े और रोचक त्योहार आते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है दिवाली, जिसे रोशनी और खुशियों का पर्व कहा जाता है. साल 2025 में दिवाली पांच दिनों तक मनाई जाएगी और हर दिन का अपना अलग महत्व है.

दिवाली 2025: पूरा फेस्टिवल कैलेंडर और महत्वपूर्ण तिथियां

धनतेरस – 18 अक्टूबर 2025

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या अन्य कीमती सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. यह दिन घर में संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक है.

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) – 19 अक्टूबर 2025

दूसरे दिन को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी कहते हैं. यह भगवान कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर पर विजय की स्मृति में मनाई जाती है. घरों में दीप जलाकर और सजावट करके इस दिन खुशियां मनाई जाती हैं.

दिवाली – 20 अक्टूबर 2025

दिवाली का मुख्य दिन 20 अक्टूबर को है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. घर दीपकों, रंगोली और रोशनी से सजाए जाते हैं. यह दिन धन, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है.

गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर 2025

दिवाली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट होती है. इसमें भगवान कृष्ण को विविध शाकाहारी व्यंजनों का भोग चढ़ाया जाता है. इस दिन प्रकृति और अन्न के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है.

भाई दूज – 23 अक्टूबर 2025

दिवाली का आखिरी दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है. भाई और बहन के रिश्ते को समर्पित यह दिन प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. बहनें भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

ये भी पढ़ें: छठ पूजा कब से आरंभ, जानें तारीख, नहाय-खाय, खरना का दिन और अर्घ्य का समय 

दिवाली का सांस्कृतिक महत्व

दिवाली सिर्फ दीपक जलाने और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके हर दिन का अलग धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. परिवार और दोस्तों के साथ इन पांच दिनों को मनाना हर किसी के लिए यादगार अनुभव बन जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >