Diwali 2024 Puja Vidhi: दिवाली पर ऑफिस और दुकान पर ऐसे करें लक्ष्मी पूजा, यहां से नोट करें पूजा सामग्री और विधि

Diwali 2024 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत महत्व माना जाता है. भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की इस दिन पूजा करने से पूरे साल उनकी कृपा बनी रहती है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है. यहां जानें इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा घर में और दुकान में कैसे की जाती है.

Diwali 2024 Puja Vidhi: दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है, जो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलता है. इस अवसर पर देवी लक्ष्मी कार्तिक अमावस्या की रात को घरों में आती हैं. ब्रह्म पुराण के अनुसार, देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है.

दीपावली पर होती है लक्ष्मी के साथ गणेश, कुबेर, सरस्वती और काली की भी पूजा

दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश, कुबेर, सरस्वती और काली की भी पूजा की जाती है. देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग न केवल अपने घरों में, बल्कि अपनी दुकानों और फैक्टरियों में भी पूजा करते हैं. आइए जानते हैं कि 2024 में दीपावली पूजा का समय और विधि क्या होगी.

दीपावली 2024 की तिथि

इस साल अधिकांश लोग 31 अक्टूबर को दीपावली मनाएंगे। हालांकि, कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे के बाद शुरू होगी. इसलिए, जो लोग अपनी दुकानों और फैक्टरियों में दीपावली पूजा करना चाहते हैं, उन्हें 31नवंबर को पूजा करनी चाहिए. दोपहर का समय पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है.

Guru Pushya Yoga 2024: धनतेरस के पहले लग रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र, बन रहा है अमृत तथा सर्वार्थ सिद्ध योग का दुर्लभ योग

दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या प्रारंभ 31 अक्टूबर 2024 को 3:52 PM
कार्तिक अमावस्या समाप्त 1 नवंबर 2024 को 6:16 PM
सुबह का शुभ मुहूर्त (चार, लाभ, अमृत) 31अक्तूबर को लाभ 5:56 AM 07:21 AM
अमृत 07:21Am 08: 45 Am
दोपहर का शुभ मुहूर्त (चर ) 31 अक्तूबर को 02:21 PM 3:45PM
दोपहर का शुभ मुहूर्त (लाभ) 31 अक्तूबर को 03:45 PM 5:09 PM
लक्ष्मी पूजा का समय 31अक्टुबर 2024 को 6:01 PM 7:58 PM

दीपावली पूजा के लिए जरूरी सामग्री

कुमकुम, अश्टगंध, अक्षत, मौली, पूजा चौकी, लाल कपड़ा, चंदन, देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां या चित्र, पान के पत्ते, जनेऊ, दूर्वा, कपूर, सुपारी, पंचामृत, हल्दी, नारियल, गंगाजल, कमल के बीज, कपास के बातियां, लाल धागा, खिल, बताशे, स्याही, स्याही का बर्तन, फल, फूल, कलश, आम के पत्ते, दान सामग्री, अगरबत्ती, दो बड़े दीपक, गेहूं प्रसाद के लिए लड्डू.

दिवाली पर दुकान या ऑफिस में लक्ष्मी पूजा कैसे करें ?

दीपावली के दिन, देवी लक्ष्मी के सामने घी और तेल के दीपक जलाएं. यह ध्यान रखें कि घी का दीपक बाईं ओर और तेल का दीपक दाईं ओर रखा जाए.

दीपावली के दिन अपने ऑफिस या दुकान की पूरी सफाई करें और उसे फूलों, रोशनी, रंगोली और अन्य सजावट से सजाएं.

अपने दुकान या ऑफिस में लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों की पंचोपचार पूजा करें.
पूजा में अष्टगंध, फूल, खिल, बताशे, मिठाई और फल अर्पित करें. इसके बाद नए खाताबही की पूजा करें.

नए खाताबही पर कुमकुम से स्वास्तिक और शुभ चिह्न बनाएं और चावल तथा फूल अर्पित करें.

देवी लक्ष्मी से प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना करें और आरती के बाद प्रसाद का वितरण करें.

इस तरह दीपावली पर लक्ष्मी पूजा करके आप अपने बिजनेस, घरपरिवार और जीवन में समृद्धि और सफलता की कामना कर सकते हैं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >