Dhan Prapti Ke Upay: धन की समस्याओं का होगा निदान, जरूर करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

Dhan Prapti Ke Upay: अगर आपके घर में आर्थिक तंगी है या फिर तिजोरी में ज्यादा देर पैसे नहीं टिकते तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर हो सकती है.

Dhan Prapti Ke Upay: व्यक्ति मेहनत खूब करता है लेकिन उसका परिणाम नकारात्मक मिलता है, जिसे मन बहुत व्याकुल रहता है धन सम्बंधित समस्या से लेकर मन चिंतित रहता है, जिसे व्यक्ति हर वक्त तनाव में रहते है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई उपाय दिए गए हैं. जिसे अपना दैनिक जीवन में धन की कमी को ठीक बना सके क्योंकि धन की आवश्यकता सभी लोग को रहती है, क्योंकि दैनिक जीवन को चलाने के लिए धन की जरुरत पड़ती है, अगर धन आपके पास नहीं हो बहुत परेशानी बनती है.ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धन के स्वामी माता लक्ष्मी को माना गया है, इसलिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखना चाहिए उनका आदर सत्कार होना चाहिए तभी आपके जीवन में धन को लेकर अनुकूलता हो सकता है.

आइए जानते है धन प्राप्ति के कौन सा उपाय करे जिसे आपके जीवन में धन सम्पति को लेकर जो तकलीफ बना हुआ है, वह दूर हो सके.आपके जन्मकुंडली के दूसरा भाव तथा चौथे भाव आपके पैतृक संपत्ति ,धन संपति का लाभ इस भाव से देखा जाता है अगर जन्मकुंडली के चौथे भाव तथा दूसरे भाव में कोई अशुभ ग्रह बैठा हो, व्यक्ति के जीवन में धन की कमी बना रहता है. अगर दूसरे तथा चौथे भाव में शुभ ग्रह बैठे है या इन भावों पर शुभ ग्रह की दृष्टी बना हो व्यक्ति के जीवन में भरपूर धन का लाभ मिलता है.

कुंडली में गजकेसरी योग

जन्मकुंडली में गजकेसरी योग बना हुआ है तब व्यक्ति के जीवन में सुख सुविधा भरपूर मिलता है जो के जीवन में धन लाभ के योग बनते है .इस योग का निर्माण गुरु और चंद्रमा की युति से होता है या गुरु और चंद्रमा की दृष्टि एक दुसरे पर बने तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है .

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Chaturmas 2024: शुरू होने जा रहा है चातुर्मास, जानें इसका धार्मिक महत्व, नियम और प्रभाव

गुरु का प्रभाव

जन्मकुंडली में प्रथम चतुर्थ सप्तम और दशम स्थान को केंद्र माना जाता है यदि इस भाव में गुरु के साथ चंद्रमा बैठे हो व्यक्ति को धन से परिपूर्ण करते है .

गुरु पुष्य

नक्षत्र मुहूर्त में गोरोचन को चांदी की डिब्बा में रखकर धुप -दीप दिखाकर उसमे सिंदूर लगाए फिर अपनी तिजोरी या गल्ले या संदूक में रखने से आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी धन निरंतर बढ़ता है.

महालक्ष्मी पूजन

प्रातः काल अपने घर के पूजा स्थल में महालक्ष्मी जी का फोटो लगाए पूजा स्थल में गाय के घी का दीपक जलाएं उसमे दो लौंग डालकर जलाए आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

भोग

घर में प्रातः काल पूजन करते समय भगवान के भोग में खीर या हलवा का भोग लगाए ,आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगा .

तुलसी पूजन

तुलसी के पौधे में जल अर्पित करे साथ ही सभी क्रिया शुक्रवार से आरम्भ करे धन का खूब लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >