Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: देवउठनी एकादशी पर करें ये 4 आसान उपाय, विष्णु-लक्ष्मी की कृपा से बदल जाएगी किस्मत

Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस पवित्र दिन अगर आप कुछ आसान उपाय करते हैं, तो जीवन की परेशानियां दूर होकर भाग्य चमक सकता है. जानिए वे चार खास उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत.

Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे शुभ माना गया है. यह व्रत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह पावन तिथि 1 और 2 नवंबर 2025 को पड़ रही है. 1 नवंबर को स्मार्त परंपरा के लोग व्रत रख रहें हैं, जबकि 2 नवंबर को वैष्णव परंपरा वाले पूजा-अर्चना करेंगे. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, और इसके साथ ही सृष्टि में सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. इस दिन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है.

करियर और बिजनेस में तरक्की का उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके करियर या व्यापार में लगातार प्रगति हो, तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें केसर मिले दूध से स्नान कराएं. यह उपाय बहुत ही प्रभावी माना गया है. ऐसा करने से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं, और जीवन में भाग्य चमकने लगता है. मान्यता है कि इस उपाय से व्यक्ति को जल्द ही सफलता, धन और सम्मान की प्राप्ति होती है.

तुलसी पत्र से पूरी होंगी मनोकामनाएं

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है. तुलसी जी भगवान विष्णु की सबसे प्रिय हैं, इसलिए वे तुलसी से अर्पित भोग से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं.
ध्यान रखें कि तुलसी के पत्ते एकादशी के दिन न तोड़ें. इन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर साफ जगह पर रख लें. इस नियम का पालन करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है, और आपकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं.

धन की कमी दूर करने का उपाय

अगर आपके घर में पैसे की तंगी बनी रहती है या मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पा रही है, तो इस दिन तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करें. पूजा के दौरान तुलसी की जड़ में गन्ने का रस अर्पित करें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर में धन, वैभव और समृद्धि का प्रवाह शुरू होता है.

ये भी पढ़ें: आज देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं 

लक्ष्मी-नारायण को प्रसन्न करने का उपाय

देवउठनी एकादशी के दिन केवल भगवान विष्णु ही नहीं, बल्कि माता तुलसी की भी पूजा करनी चाहिए. तुलसी माता के सामने देशी घी का दीपक जलाएं और उनकी 5 या 7 बार परिक्रमा करें.
यह करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं. इसके फलस्वरूप घर में सुख, शांति और सौभाग्य बना रहता है.

देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सुनहरा अवसर होता है. अगर आप सच्चे मन से पूजा करें और इन सरल उपायों को अपनाएं, तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर खुशियां, सफलता और समृद्धि का आगमन निश्चित होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >