Chhath Puja 2025 Arag Time: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Chhath Puja 2025 Arag Time: आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है. व्रती महिलाएं आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी. यह परंपरा केवल छठ पर्व में निभाई जाती है, जो आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है.

Chhath Puja 2025 Arag Time: आज 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य के रूप में जाना जाता है. आज शाम व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी. वैसे तो कई व्रतों और त्योहारों में उगते सूर्य की पूजा की जाती है, लेकिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा केवल छठ पर्व में ही है. यही कारण है कि इस दिन का विशेष महत्व है.

संध्या अर्घ्य से पहले व्रती महिलाएं बड़ी श्रद्धा से बांस की टोकरी (डाला) को सजाती हैं. इसमें ठेकुआ, केले, नारियल, सेब, चावल के लड्डू, गन्ना और अन्य पूजा सामग्री रखी जाती है. फिर परिवार के सभी सदस्य घाट या तालाब किनारे एकत्र होते हैं. सूर्यास्त से कुछ समय पहले व्रती महिलाएं सूर्य देव की आराधना करती हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. इसके बाद वे पांच बार परिक्रमा करती हैं और सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती हैं.

27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा का शुभ समय और सूर्योदय-सूर्यास्त का विवरण

छठ पूजा का मुख्य दिन 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को पड़ेगा. इस दिन श्रद्धालु व्रती महिलाएं उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी. दिल्ली में इस दिन का सूर्योदय सुबह 6:30 बजे और सूर्यास्त शाम 5:40 बजे होगा. इसी समय घाटों पर व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगी.

षष्ठी तिथि का समय

  • छठ पूजा की मुख्य पूजा षष्ठी तिथि को ही की जाती है.
  • षष्ठी तिथि की शुरुआत: 27 अक्टूबर सुबह 6:04 बजे से
  • षष्ठी तिथि का समापन: 28 अक्टूबर सुबह 7:59 बजे तक
  • इस दौरान ही संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को) और अगले दिन प्रातः अर्घ्य (उगते सूर्य को) की पूजा की जाएगी.

छठ पूजा के शुभ मुहूर्त (दिल्ली समयानुसार)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 से 5:38 बजे तक
(इस समय ध्यान और मंत्र जाप सबसे शुभ माना जाता है)

प्रातः संध्या पूजा: सुबह 5:13 से 6:30 बजे तक
(सूर्योदय से पहले की तैयारी और स्नान का श्रेष्ठ समय)

अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:42 से 12:27 बजे तक
(किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय)

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:40 से 6:06 बजे तक
(इस समय सूर्यास्त के पहले और बाद का पल अत्यंत पवित्र माना गया है)

सायाह्न संध्या पूजा: शाम 5:40 से 6:57 बजे तक
(डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ समय इसी अवधि में रहेगा)

ये भी देखें: छठ मइया की जय हो … छठ महापर्व के सांध्य अर्घ्य पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

छठ पूजा का सूर्य मंत्र

अर्घ्य देते समय इस पवित्र सूर्य मंत्र का तीन बार उच्चारण करना अत्यंत फलदायक माना गया है —

“ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते.
अनुकम्पया मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकरः॥”

इस मंत्र का अर्थ है —

“हे सहस्त्र किरणों वाले तेजस्वी सूर्यदेव! कृपा करके मेरी भक्ति से अर्पित यह अर्घ्य स्वीकार करें.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >