Chhath Puja 2024: कल से लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत का होगा शुभारंभ, यहां देखें किस दिन है डाला छठ

Chhath Puja 2024: छठ पूजा, जो लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है, आमतौर पर दीपावली के छह दिन बाद प्रारंभ होती है. लोग इस महापर्व की प्रतीक्षा बड़े उत्साह से करते हैं. हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है. मुख्य रूप से यह पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मनाई जाती है, लेकिन अब यह देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी व्यापक रूप से मनाई जाने लगी है.

Chhath Puja 2024: बिहार,झारखण्ड तथा उतर प्रदेश के में कुछ राज्यों में लोक आस्था का महापर्व कल से आरंभ होगा.यह त्यौहार चार दिन तक चलने वाला महापर्व छठ व्रत बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है.छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि को मनाया जाता है छठ को कई नाम से जाना जाता है कही छठी मैया,षष्ठी व्रत ,छठ व्रत के नाम से जाना जाता है.यह त्यौहार पुरुष तथा स्त्री दोनों मिलकर व्रत को करते है छठ व्रत करने से सभी मनोकामना पूर्ण होता है.बहुत ही कठिन व्रत होता है इस त्योहार में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यह त्यौहार में रीती रिवाजों को संपन्न करने का एक बड़ा विधि भी है जो अपने संस्कृति तथा संस्कार के अनुसार व्रत को किया जाता है.यह व्रत भगवन सूर्य के पूजन के लिए समर्पित है छठ व्रत साल में दो बार मनाया जाता है पहला चैत्र माह के षष्ठी तिथि को दूसरा कार्तिक माह के शुक्लपक्ष के षष्ठी तिथि को मनाया जाता है.

कब है छठ व्रत ?

छठ व्रत का आरंभ
नहाए खाए : 05 /11 / 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा.
खरना : 06 /11 /2024 दिन बुधवार को मनाया जायेगा.
डाला छठ : भगवान भास्कर का संध्या अर्घ्य 07 /11/2024 दिन गुरुवार को है.
उषा अर्घ्य : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य 08 /11 /2024 को मनाया जायेगा.

Surya Gochar 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, मीन राशि वाले खर्च पर नियंत्रण करें, जानें अन्य राशियों का हाल

नहाय खाए

नहाय खाय को व्रती सुबह में स्नान कर खाना बनती है खाना बिना लहसुन प्याज के खाना बनाती है इस दिन खाने में प्राय अरवा चावल का भात ,लौकी की सब्जी ,दही खाती है इस दिन से छठ पूजा का आरम्भ होता है.

छठ पूजा 2024 की तिथियां

खरना

खरना के दिन महिलाएं संध्या काल में गंगा स्नान करके या घर पर स्नान करके नए वस्त्र पहनकर कुल देवता का पुजन कर चरखी खीर यानि गुड़ का खीर तथा रोटी बनाती है साथ में केला या ऋतू फल खाती है वही प्रसाद के रूप में पुरे परिवार में बंटती है .

डाला छठ

डाला छठ इस दिन व्रती पुरे दिन उपवास रहकर सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पकवान बनाती है तथा अर्ध्य देने के लिए सामग्री को इकट्ठा है जैसे नारियल सूप , गागल नींबू,संतरा मुली,अरुई , सुथनी, पान के पता तथा ईख, अनारश शरीफा इत्यादि इन सभी वस्तु को बांस के बने टोकरी में रखा जाता है. अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु कोई कोई 3 या 5 बांस के बने या पीतल के कलसूप में ऋतु फल रखकर तथा पकवान रखकर संध्या में नदी या जलाशय के किनारे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती है.

उषा अर्घ्य उगते हुए सूर्य का पूजन

इस दिन व्रती सुबह में पुनः जलाशय या नदी के किनार पर जाकर जलाशय के बिच में जाकर हाथ में कालसुप में भड़े ऋतुफल को लेकर भगवन सूर्य के उदय होने का इंतजार करती है.सूर्य उदय होने के बाद उनको गाय के दूध से अर्ध्य देती है फिर ऋतु फल से अर्ध्य देकर फिर जलाशय से बाहर निकलती है अपने घर जाकर कुल देवता का पूजन करके अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत का पारण करती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >