Chanakya Niti: व्यक्ति के इन गुणों से दुश्मन भी बन जाते है मित्र, जानिए क्या है चाणक्य मंत्र

Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षाविद और कुशल अर्थशास्त्री भी थे. चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों को जीवन में सही रास्ता दिखा रही हैं. चाणक्य की शिक्षाओं में मानव कल्याण की भावना निहित है. इसलिए चाणक्य की चाणक्य नीति को आज भी लोग पसंद करते हैं और नित चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं.

Chanakya Niti Hindi: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षाविद और कुशल अर्थशास्त्री भी थे. चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों को जीवन में सही रास्ता दिखा रही हैं. चाणक्य की शिक्षाओं में मानव कल्याण की भावना निहित है. इसलिए चाणक्य की चाणक्य नीति को आज भी लोग पसंद करते हैं और नित चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं.

चाणक्य ने धन, तरक्की, वैवाहिक जीवन, मित्रता और दुश्मनी संबंधी समस्याओं का उपाय बताया है. आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में व्यक्ति को सफल बनाने की बातों का जिक्र किया है. चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में सफल होना है तो उसे नीति शास्त्र को जीवन में अपना लेना चाहिए. चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति में कौन-से ऐसे गुण होने चाहिए, जो दुश्मनों को भी मित्र बना देता है…

विनम्रता

चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा विनम्रता से रहना चाहिए. विनम्रता से युक्त व्यक्ति लोगों के दिलों पर राज कर सकता है. ऐसे लोग समाज में सम्मान प्राप्त करते है. विनम्र व्यक्ति क्रोध से मुक्त होता है और उसे समाज में भी मान-सम्मान मिलता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति धैर्य के साथ काम करता है, उसे सफलता जरूर मिलती है.

चाणक्य कहते हैं कि क्रोध पर काबू पाने के लिए व्यक्ति को विनम्रता का गुण अपनाना चाहिए. व्यक्ति जब क्रोधित होता है तो अच्छे और बुरे का भेद नहीं कर पाता है. इसलिए क्रोध को समाप्त करने के लिए व्यक्ति को विनम्रता को अपनाना चाहिए. इसके साथ ही कई बार दु्श्मन भी आपकी विनम्रता के सामने झुक जाता है और दोस्ती का हाथ खुद ही बढ़ा देता है.

सत्य बोलना

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में झूठ नहीं बोलना चाहिए. चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि झूठ बोलने से व्यक्ति की प्रतिभा का नुकसान होता है. झूठ बोलने वाला व्यक्ति समाज में मान-सम्मान नहीं पाता है और झूठ बोलने की प्रवृत्ति व्यक्ति की प्रतिभा का नाश करती है. ऐसे व्यक्ति से लोग दूरी बनाकर रखते हैं और कोई भरोसा नहीं करता है. इसलिए व्यक्ति को हमेशा झूठ से दूर रहना चाहिए.

News posted by: Radheshyam kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >