चैत्र नवरात्रि 2025 में आज मनाई जा रही है दुर्गाष्टमी,यहां देखिए मां महागौरी की पूजा विधि

Chaitra Navratri 2025 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन आज मां महागौरी की पूजा की जाएगी. दुर्गाष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशेष समारोहों का आयोजन किया जाता है. यहां हम दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं.

Chaitra Navratri 2025 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस पर्व में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है. आज 5 अप्रैल 2025 को अष्टमी के दिन मां दुर्गा की विशेष आराधना की जा रही है. दुर्गाष्टमी के अवसर पर कई स्थानों पर विशेष उत्सवों का आयोजन होता है. यहां हम बता रहे हैं दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दुर्गाष्टमी की तिथि आज

चैत्र नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी. वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए, पंचांग के अनुसार उदयातिथि के अनुसार दुर्गा अष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जा रही है.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती

मां महागौरी की पूजा विधि

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें. मां की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद मां को सफेद वस्त्र अर्पित करें, क्योंकि मां महागौरी को सफेद रंग बहुत प्रिय है. मां को रोली, कुमकुम आदि लगाएं. उन्हें पंच मेवा, फल और मिठाई के साथ काले चने का भोग अर्पित करें. इसके बाद मां की आरती करें. अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है.

कन्या पूजन

अष्टमी या नवमी तिथि पर नौ कन्याओं को आमंत्रित करके भोजन कराना शुभ माना जाता है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में अष्टमी की तिथि 5 अप्रैल और नवमी की तिथि 6 अप्रैल है, इस दिन कन्या पूजन किया जा सकता है. इस अवसर पर हलवा, पूरी, चना और नारियल का प्रसाद दें और कन्याओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना से ग्रहों की शांति

यह मान्यता है कि मां की पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष शांत होता है. दुर्गा सप्तशती के पाठ से राहु-केतु की अशुभता कम होती है और नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास रखने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है. इसके अलावा, ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से नवग्रह दोष समाप्त होते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ जीवन में शांति और सौभाग्य को बढ़ाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >