चैत्र दुर्गाष्टमी 2026 आज, यहां से जानें मां महागौरी की पूजा विधि और महत्व

Chaiti Durga Ashtami 2026: दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है. जानें पूजा का सही मुहूर्त, विधि, भोग और कन्या पूजन का महत्व, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

Chaiti Durga Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है. यह दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है. मान्यता है कि मान्यता है कि इस दिन दिल से पूजा करने पर जीवन की परेशानियां कम होती हैं और खुशहाली आती है.

पूजा और कन्या पूजन मुहूर्त

  • मां महागौरी की पूजा का शुभ समय सुबह 6:50 से 8:21 तक है.
  • वहीं, कन्या पूजन का मुहूर्त सुबह 10:55 से दोपहर 12:27 तक माना गया है.

मां महागौरी का स्वरूप

मां महागौरी का रंग सफेद होता है, जो शांति और पवित्रता को दर्शाता है. वे सफेद कपड़े पहनती हैं और बैल पर सवार रहती हैं. मां की चार भुजाएं होती हैं—एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और दो हाथों से वे आशीर्वाद देती हैं.

मां को भोग क्या लगाएं

इस दिन मां को सफेद रंग की चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है. आप नारियल, खीर, हलवा और सफेद मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं. ऐसा करने से मां खुश होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

पूजा विधि आसान भाषा में

सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद साफ, हल्के रंग के कपड़े पहनें. पूजा की जगह को साफ करके मां की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. गंगाजल छिड़कें, दीपक जलाएं और मां को फूल, चंदन, रोली और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप से पूजा करें, मंत्र जाप करें और अंत में आरती करके प्रसाद बांटें.

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की करें भक्ति, यहां पढ़ें उनकी पावन आरती

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें भेंट और दक्षिणा देने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >