Cardamom Remedy: सिर्फ स्वाद नहीं, धन बढ़ाने में भी सहायक है इलायची; जानें उपाय

Cardamom Astrology: छोटी इलायची सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि ज्योतिष में इसे शुक्र और बुध से जुड़ा माना जाता है. जानें जेब में इलायची रखने की मान्यता, इसके फायदे और घर से निकलते समय इसे रखने का सही तरीका.

Cardamom Remedy: भारतीय रसोई में छोटी इलायची का इस्तेमाल चाय से लेकर मिठाइयों तक में खूब किया जाता है. इसकी खुशबू और स्वाद खाने को खास बना देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में भी छोटी इलायची को काफी खास माना गया है? माना जाता है कि इसे अपने पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ सकता है.

शुक्र और बुध से जुड़ी है इलायची

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हरी इलायची का संबंध शुक्र और बुध ग्रह से माना जाता है. शुक्र को सुख-सुविधा, आकर्षण और समृद्धि का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, समझदारी और बातचीत की क्षमता से जुड़ा है. इसी वजह से इलायची को सौभाग्य और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.

जरूरी काम से पहले रखें 2-3 इलायची

अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकल रहे हैं तो जेब या पर्स में 2-3 साफ हरी इलायची रखने की मान्यता है. खासकर नौकरी के इंटरव्यू, बिजनेस मीटिंग, परीक्षा या किसी जरूरी यात्रा पर जाते समय इसे रखना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Monday Astro Tips: राहु केतु का प्रकोप झेल रहे हैं, तो सोमवार को मां को दें ये तोहफा, मिट सकते हैं दोष

मान्यता है कि इलायची की खुशबू मन को शांत रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है. इससे व्यक्ति अपनी बात ज्यादा सहजता से रख पाता है और जरूरी काम में एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

राहु-केतु के प्रभाव से भी जुड़ी मान्यता

ज्योतिष में इलायची की सकारात्मक सुगंध को राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इसे पास रखने से मानसिक भ्रम और अनिश्चितता कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, ये सभी बातें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.

इलायची रखने का सही तरीका

घर से निकलते समय जेब या पर्स में 2 या 3 साफ हरी इलायची रखें. अगले दिन पुरानी इलायची की जगह नई इलायची रख सकते हैं. पुरानी इलायची को फेंकने के बजाय सामान्य रूप से खाने या चाय में इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >