Budh Purnima 2024 पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Purnima 2024 shubh sanyog: बुध पूर्णिमा का त्योहार इस साल 23 मई को है. इस दिन कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. आइए जानें किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है.

Budh Purnima 2024: हर साल वैशाख पूर्णिमा को मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस साल 23 मई, गुरुवार को पड़ रही है. ये बुद्ध पूर्णिमा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है.

Budh Purnima 2024: राशियों होगा प्रभावित

ग्रहों की ये शुभ स्थिति सभी राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये दिन विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति का ज्योतिषीय विश्लेषण और किन राशियों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है.

Shani Jayanti 2024 पर इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न, सुख-समृद्धि पाएं

Fasting According to Zodiac Sign: सप्ताह के दिनों के अनुसार राशियों का व्रत और शुभ वस्तुएं

Budh Purnima 2024: शिव योग का हो रहा है निर्माण

इस बुद्ध पूर्णिमा पर स्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है. ये दोनों योग आत्मविश्वास, मनोबल और सफलता में वृद्धि के संकेत देते हैं. इसके अलावा शुक्र और सूर्य की युति शुक्रादित्य योग और राजभंग योग बना रही है. ये योग धन, समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देते हैं.

Budh Purnima 2024: गुरु और शुक्र की युति से बन रहा है गजलक्ष्मी योग

वहीं गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग और गुरु और सूर्य की युति से गुरु-आदित्य योग का निर्माण हो रहा है. ये योग ज्ञान, शिक्षा और आध्यात्मिक विकास में वृद्धि का संकेत देते हैं.

Budh Purnima 2024: कुछ राशियों को मिलेगा प्रभाव

इन शुभ ग्रह योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के जातक विशेष रूप से लाभान्वित हो सकते हैं. इनमें से पहली राशि है तुला.

तुला राशि वालों को होगा अप्रत्याशित लाभ

तुला राशि वालों के लिए व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है. उनके लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. साथ ही समाज में उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

कर्क राशि वालों को मिलेगा ये फायदा

कर्क राशि वालों के करियर में उन्नति के योग हैं. उन्हें अपने वरिष्ठों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार और नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ और धन कमाने के नए रास्ते मिल सकते हैं. व्यापार में वृद्धि और नए उद्यम शुरू करने के लिए भी यह समय शुभ है.

मेष राशि वालों को मिलेगी पदोन्नति

मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में भी नए अवसर मिलने की संभावना है. धन संचय के लिए भी यह समय शुभ है.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847


ज्योतिषीय सलाह के लिए किससे संपर्क किया जा सकता है?

ज्योतिषीय सलाह के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से संपर्क किया जा सकता है. उनका फोन नंबर है: 8080426594/9545290847.

बुद्ध पूर्णिमा 2024 कब मनाई जाएगी?

बुद्ध पूर्णिमा 2024 का पर्व 23 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा.

इस बुद्ध पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?

इस बुद्ध पूर्णिमा पर स्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग, शुक्रादित्य योग, राजभंग योग और गजलक्ष्मी योग बन रहे हैं, जो आत्मविश्वास, सफलता, धन और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाते हैं.

कौन-कौन सी राशियों को इस दिन का विशेष लाभ मिलेगा?

तुला, कर्क, सिंह और मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इनमें से कुछ को अप्रत्याशित व्यापारिक लाभ, पदोन्नति और आर्थिक उन्नति के संकेत हैं.

तुला राशि वालों के लिए क्या विशेष है इस बुद्ध पूर्णिमा पर?

तुला राशि वालों को व्यापार में अप्रत्याशित लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत बनाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >