Bhai Dooj 2025: इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा? जानें पर्व की तिथि, तिलक लगाने का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Bhai Dooj 2025: भाई दूज का त्योहार हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है. यह पर्व बहनें अपने भाई के लिए मनाती हैं. इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है. माना जाता है कि इस पर्व को करने से भाई के सिर से अकाल मृत्यु का संकट दूर होता है. चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा.

Bhai Dooj 2025: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है. इस पर्व को यम द्वितीया और भैया दूज के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और रक्षा की कामना के लिए मनाती हैं. इस दिन बहन, रक्षा बंधन की तरह, भाई की आरती उतारकर उसे तिलक लगाती है. इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार देता है.

भाई दूज तिथि


पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 की रात 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और 23 अक्टूबर 2025 को समाप्त होगी. इसलिए इस वर्ष भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त


भाई दूज के दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:13 मिनट से शुरू होकर 03:28 मिनट तक रहेगा.

भाई दूज पर्व का धार्मिक महत्व


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार भगवान यमराज, जिन्हें मृत्यु का देवता भी कहा जाता है, अपनी बहन यमुनाजी से मिलने उनके घर गए. यमुनाजी ने अपने भाई का बड़े उत्साह और प्रेम से स्वागत किया. उन्होंने यमराज की आरती कर उनके माथे पर तिलक लगाया और भोजन कराया. बहन के स्नेह और प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने आशीर्वाद दिया कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसके सिर से अकाल मृत्यु का संकट दूर होगा.

भाई दूज पूजा विधि


इस दिन बहन को सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद पूजा की थाली तैयार करनी चाहिए.थाली में दीपक, रोली, मिठाई, सूखा नारियल, हल्दी, अक्षत और मौली धागा रखें. तिलक लगाने के लिए भाई को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बैठना चाहिए. इसके बाद बहन को भाई की आरती करके उसके माथे पर तिलक लगाना चाहिए और मिठाई खिलानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: विजयदशमी के दिन ये 3 राशि वाले लोग करें ये खास उपाय, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >