Bhadrapada Month 2025: कब से शुरू होगा भाद्रपद मास, जानें तारीख और महत्व

Bhadrapada Month 2025: सावन माह के समाप्त होते ही हिंदू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद शुरू होता है. वर्ष 2025 में भाद्रपद माह की शुरुआत जल्द होने जा रही है. इस माह में कई प्रमुख व्रत-त्योहार और ज्योतिषीय घटनाएं घटित होंगी.

Bhadrapada Month 2025:  सावन माह की समाप्ति के साथ ही भाद्रपद मास का शुभारंभ होता है, जिसे आमतौर पर भादो भी कहा जाता है. यह हिंदू पंचांग का छठा महीना है, जो प्रायः अगस्त और सितंबर के बीच आता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 10 अगस्त से प्रारंभ होगी. इस प्रकार, 10 अगस्त 2025 से भाद्रपद माह आरंभ होकर 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा.

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भाद्रपद माह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस अवधि में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं. इस महीने में गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित होकर धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी की भी विशेष धूम रहती है.

ज्योतिषीय दृष्टि से खास है ये महीना

ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह महीना खास है. इस दौरान अरुण ग्रह वक्री गति करेंगे, जबकि 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन और 9 ग्रहों का नक्षत्र गोचर होगा. यह सभी परिवर्तन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर असर डाल सकते हैं.

भाद्रपद माह क्या है?

भाद्रपद माह, हिंदू पंचांग का छठा महीना है, जो सावन के बाद और आश्विन मास से पहले आता है. यह सामान्यतः अगस्त और सितंबर के मध्य पड़ता है और वर्षा ऋतु के अंतिम चरण का प्रतीक है. यह महीना अनेक प्रमुख व्रत, पर्व और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत पावन माना जाता है.

भाद्रपद माह का नाम कैसे पड़ा?

भाद्रपद माह का नाम “भाद्र” या “भद्र” नक्षत्र के आधार पर रखा गया है, जो इस महीने की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा के साथ रहता है. संस्कृत में “भद्र” का अर्थ शुभ, मंगलमय और कल्याणकारी होता है. यही कारण है कि इस माह को कल्याणकारी कार्यों और पुण्यदायी अनुष्ठानों के लिए अत्यंत उपयुक्त माना गया है.

भाद्रपद माह का महत्व

भाद्रपद माह में स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. इस दौरान किए गए मंत्र-जाप, उपवास और साधना अत्यंत फलदायी माने जाते हैं. हालांकि, मान्यता है कि इस मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. इस माह में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और श्री गणेश जी की पूजा विशेष रूप से शुभ और पुण्यकारी मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >