Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा शुभ फल

Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है. इसे प्रदोष व्रत इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस तिथि पर शाम के समय यानी 'संध्याकाल' के दौरान पूजन का विधान है. आइए जानें ये व्रत कब है.

Bhadrapad Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे रखने से भक्तों को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं. भाद्रपद मास का पहला प्रदोष व्रत, जो कि कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है, विशेष महत्व रखता है. इस व्रत के दौरान कई शुभ योग बनते हैं, जो इसे और अधिक फलदायी बनाते हैं.

भाद्रपद प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है ?

तिथि: भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी
तारीख: 31 अगस्त, 2024
प्रदोष काल: शाम 06 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 59 मिनट तक

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 31 अगस्त 2024 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार, यह तिथि देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और 1 सितंबर को रात 3 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी. प्रदोष व्रत का महत्त्व प्रदोष काल में शिव जी की पूजा से जुड़ा है, इसलिए इस दिन भक्त सुबह और शाम दोनों समय भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें. विशेष रूप से प्रदोष काल में, जो शाम 06:43 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा, शिव जी की पूजा और प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें.

Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन राशियों को होने वाला है फायदा

भाद्रपद प्रदोष व्रत में बन रहा है ये शुभ योग

वरीयान योग: सभी कार्यों के लिए शुभ
गर योग: पूजा का फल दोगुना
वणिज करण: व्यापार और धन लाभ के लिए शुभ

भाद्रपद प्रदोष व्रत पूजा विधि यहां से जानें

शिवलिंग का अभिषेक: पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें.


बेलपत्र अर्पण: बेलपत्र शिवजी को प्रिय हैं, इसलिए उन्हें बेलपत्र अवश्य अर्पित करें.

मंत्र जाप: ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

कथा सुनें: प्रदोष व्रत की कथा सुनना आवश्यक है.

व्रत का संकल्प: व्रत शुरू करने से पहले संकल्प लेना चाहिए.


निराहार या फलाहार: व्रत के दौरान निराहार या फलाहार किया जा सकता है.

सत्य बोलना: व्रत के दौरान सत्य बोलना चाहिए.

क्रोध से बचना: क्रोध से बचना चाहिए.

सेवा कार्य: जरूरतमंदों की सेवा करना चाहिए. सेवा करने से परिवार के साथ आपका भी उन्नति होता है. नौकरी में संपन्नता बनेगी.

शुभ योगों का प्रभाव

सर्वार्थ सिद्धि: ये योग सभी कार्यों के लिए शुभ फलदायी होते हैं. इसलिए इस योग में कार्य किए जाते है.

मनोकामना पूर्ति: इन योगों में की गई पूजा और मंत्र जाप का फल शीघ्र ही प्राप्त होता है. पुजन करने वाले के जो भी कुछ मन में विचार आता है वह पुरा होता है.

सकारात्मक ऊर्जा: ये योग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. सकारात्मक ऊर्जा से परिवार में उन्नति होती है तथा आपके रुके हुऐ कार्य फिर से चालू हो जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >