Balram Jayanti 2025: बलराम जयंती और हलषष्ठी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Balram Jayanti 2025: भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि पर भगवान बलराम का जन्मोत्सव और हलषष्ठी का पर्व मनाया जाता है. कृषि और शक्ति के देवता बलराम जी की पूजा से संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की जाती है. जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.

Balram Jayanti 2025: आज 14 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पड़ रही है. इस दिन भगवान बलराम जयंती और हलषष्ठी (हरछठ) का पर्व मनाया जाएगा. परंपरा के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण षष्ठी को प्रतिवर्ष यह व्रत किया जाता है. इसे बलराम जयंती इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मदिन है. बलराम को हलधर भी कहा जाता है, क्योंकि उनका प्रमुख शस्त्र हल था. इस अवसर पर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए भगवान बलराम की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं.

बलराम जयंती का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हर साल बलराम जयंती मनाई जाती है. इस वर्ष षष्ठी तिथि 14 अगस्त को प्रातः 4:23 बजे प्रारंभ होकर 15 अगस्त को सुबह 2:07 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर हलषष्ठी का पर्व 14 अगस्त को मनाया जाएगा. उत्तर भारत में यह दिन हल षष्ठी और ललही छठ के नाम से प्रसिद्ध है, जबकि ब्रज क्षेत्र में इसे बलदेव छठ कहा जाता है. इस पावन अवसर पर हल और बैलों की पूजा की जाती है, क्योंकि भगवान बलराम को कृषि और शक्ति का देवता माना जाता है. मंदिरों में उनका अभिषेक, छप्पन भोग और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भक्ति भाव से किया जाता है.

हलषष्ठी और बलराम जयंती की पूजा विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >