सफर से पहले जान लें ये अशुभ दिन, वरना हो सकता है नुकसान

Astrology Travel warning: साल 2026 में कुछ विशेष तिथियां यात्रा के लिए अशुभ मानी गई हैं. इन दिनों सफर करने से दुर्घटना, तनाव और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.

Astrology Travel warning: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वर्ष 2026 में कुछ ऐसी तिथियां बताई गई हैं, जिन पर लंबी या महत्वपूर्ण यात्रा करने से बचना बेहतर माना जाता है. गायत्री पीठ के पंडित बितुन पांडे इन दिनों ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल नहीं रहती, जिसके कारण व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विशेष रूप से इन तिथियों में प्राकृतिक और मानसिक असंतुलन की आशंका अधिक रहती है.

संभावित नकारात्मक प्रभाव

इन विशेष दिनों में यात्रा करने पर कई प्रकार की विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. जैसे जंगलों में आग लगने की घटनाएं, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं, मानसिक तनाव और शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में सामाजिक या वैश्विक तनाव, यहां तक कि युद्ध जैसे हालात भी बन सकते हैं, जो यात्रा को और जोखिम भरा बना देते हैं.

अप्रैल से जून 2026 तक सावधानी

अप्रैल महीने में 13, 16, 22 और 25 तारीख को यात्रा टालनी चाहिए. इन दिनों यात्रा करने से थकावट और अनचाही बाधाएं आ सकती हैं. मई और जून के दौरान 22, 25, 26 और 29 तारीख को महत्वपूर्ण यात्राएं टालना उचित रहेगा, क्योंकि इस समय कार्यों में रुकावट और शारीरिक कष्ट की संभावना बनती है.

जुलाई से सितंबर 2026 तक जोखिम

जुलाई में 4, 7, 8 और 15 तारीख को यात्रा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और कार्यों में असफलता मिल सकती है. अगस्त की 16, 22, 25 और 26 तारीख को अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं. वहीं सितंबर की 13, 16, 26 और 29 तारीख को यात्रा करना जोखिम भरा माना गया है.

अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक सतर्क रहें

अक्टूबर में 7, 8, 26 और 31 तारीख को यात्रा से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कार्य बिगड़ सकते हैं. नवंबर की 13, 16 और 22 तारीख को यात्रा अशुभ मानी गई है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है. दिसंबर में 13 और 26 तारीख को यात्रा न करना ही बेहतर रहेगा.

इन तिथियों पर यात्रा से परहेज करने से आप अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. उचित योजना और सावधानी ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >