August 2025 Vrat Tyohar List: सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन और हरतालिका तीज से लेकर जन्माष्टमी, देखें अगस्त माह में मनाए जानें वाले त्योहारों की लिस्ट

August 2025 Vrat Tyohar List: अगस्त 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहेगा. इस माह सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, पुत्रदा एकादशी और हरतालिका तीज जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। यहां देखें अगस्त में पड़ने वाले सभी हिंदू त्योहारों और व्रतों की पूरी सूची और उनकी तिथियां.

August 2025 Vrat Tyohar List: साल का आठवां महीना अगस्त शुरू होने जा रहा है, जो धार्मिक पर्वों और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, पुत्रदा एकादशी और हरतालिका तीज जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. इसके साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी. आइए जानते हैं अगस्त महीने में आने वाले सभी प्रमुख पर्व-त्योहारों और ज्योतिषीय घटनाओं की पूरी सूची.

अगस्त 2025 के व्रत-त्योहार

दिनांक व्रत त्योहार
1 अगस्त 2025मासिक दुर्गाष्टमी
4 अगस्त 2025सावन का चौथा सोमवार
5 अगस्त 2025सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशीसावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
6 अगस्त 2025बुध प्रदोष व्रत
8 अगस्त 2025वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयन्ती
9 अगस्त 2025रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
10 अगस्त 2025भाद्रपद प्रारंभ
12 अगस्त 2025कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
13 अगस्त 2025नाग पञ्चम (गुजराती कैलेंडर के अनुसार नाग पंचमी)
14 अगस्त 2025बलराम जयन्ती, रांधण छठ
15 अगस्त 2025शीतला सप्तमी , कृष्ण जन्माष्टमी
16 अगस्त 2025दही हांडी, कालाष्टमी
17 अगस्त 2025सिंह संक्रांति, मलयालम नव वर्ष
19 अगस्त 2025अजा एकादशी
20 अगस्त 2025बुध प्रदोष व्रत
21 अगस्त 2025मासिक शिवरात्रि
22 अगस्त 2025पिठोरी अमावस्या
23 अगस्त 2025पोला, भाद्रपद अमावस्या, चंद्र दर्शन
25 अगस्त 2025वराह जयन्ती
26 अगस्त 2025हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
27 अगस्त 2025गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
28 अगस्त 2025ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व, स्कंद षष्ठी
30 अगस्त 2025ललिता सप्तमी
31 अगस्त 2025राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, दूर्वा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
 अगस्त में जन्मे लोगों की खास बातें जो बनाती हैं उन्हें सबसे अलग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >