Astro Tips Saturday Rules: शनिवार को सरसों के तेल में चेहरा देखने की क्या है मान्यता, जानें सही तरीका

Astro Tips Saturday Rules: शनिवार को शनि देव की पूजा और उपायों का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार घर से निकलने से पहले सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर दान करना शनि से जुड़े उपायों में शामिल है.

Astro Tips Saturday Rules: धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत और जीवन में मिलने वाले परिणामों का कारक ग्रह कहा गया है. इस दिन शनिदेव की पूजा भी की जाती है, जिससे अगर किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो उसका प्रभाव कम हो. आइए जानें इस दिन घर से निकलने से पहले किस एक काम को करना शुभ माना गया है.

शनिवार को सरसों के तेल में चेहरा देखने की क्या मान्यता है?

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि मान्यता है कि शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसका दान करना शुभ होता है. शनिवार की सुबह स्नान के बाद एक साफ कटोरी में सरसों तेल लें और शांत मन से उस तेल में अपना चेहरा देखें, बाद में उस तेल को अपने इस्तेमाल में वापस न लें, इस तेल को किसी जरूरतमंद या शनि के मंदिर में दान कर दें. ज्योतिषीय परंपरा में इसे छाया दान से जोड़कर देखा जाता है. शनिवार को जरूरतमंद की मदद करना भी शनि उपासना से जुड़ी परंपराओं में माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Astrology Upay: बढ़ते कर्ज से परेशान हैं? करें ये ज्योतिषीय उपाय, आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार

सरसों के तेल का शनि पूजा से क्या संबंध है?

ज्योतिष और धार्मिक परंपरा में सरसों तेल को शनिदेव की प्रमुख वस्तुओं में से एक माना गया है. धार्मिक/ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाने और तेल अर्पित करने की परंपरा भी कई जगहों पर है. इसके अलावा काला तिल, उड़द, लोहा और तेल भी शनि से संबंधित वस्तुओं में गिने जाते हैं.

साढ़ेसाती और ढैय्या में किए जाते हैं शनि उपाय

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि का साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, वो शनिवार को शनि से जुड़े उपाय कर सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यता में इसे शनि से जुड़े पारंपरिक उपाय के रूप में देखा जाता है. इसके परिणाम को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, केवल एक उपाय से कुंडली के सभी दोष समाप्त होने का दावा करना उचित नहीं है. किसी भी उपाय का महत्व व्यक्ति की कुंडली और उसकी आस्था के अनुसार अलग हो सकता है.

डिसक्लेमर : तेल में चेहरा देखने और छाया दान करने की बात ज्योतिषीय एवं धार्मिक मान्यता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. प्रभात खबर इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >