Ashadha Gupt Navratri 2024 इस दिन से शुरू, जानें क्या होगी माता की सवारी

Ashadha Gupt Navratri 2024: नवरात्रि में माता दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है. गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई दिन शनिवार को होने जा रहा है. आइए जानें माता कि सवारी इस बार क्या होगी.

Ashadha Gupt Navratri 2024: साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू हो रही है. यह 15 जुलाई तक चलेगी. इस साल गुप्त नवरात्रि 10 दिनों की होगी क्योंकि चतुर्थी तिथि दो बार आएगी.

माता की सवारी और उसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में माता की सवारी उनके आगमन का संकेत देती है और इसका देश-दुनिया पर प्रभाव पड़ता है. इस बार माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी.

Shukra Uday 2024 से इन राशियों पर होगा खास असर आइए जानें

घोड़े पर सवारी का प्रभाव: ज्योतिषियों के अनुसार, माता का घोड़े पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है. इससे देश-दुनिया में अशांति, युद्ध, राजनीतिक उथल-पुथल, आर्थिक तंगी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

किसको मिलेगा लाभ: यह समय उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो गतिशीलता से जुड़े कार्य करते हैं, जैसे कि खिलाड़ी, सेना के जवान, पुलिसकर्मी आदि.

राशियों पर प्रभाव: मेष, सिंह और तुला राशियों के लिए घोड़े पर सवार माता का आगमन चुनौतियों भरा हो सकता है. इन राशियों के जातकों को स्वास्थ्य, धन और करियर संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए मिश्रित फल प्राप्त होंगे. वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशियों के लिए सकारात्मक बदलावों की संभावना है.

गुप्त नवरात्रि का महत्व

दस महाविद्याओं की पूजा: गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं – त्रिपुरा सुंदरी, त्रिपुरा भैरवी, बहुला, षटचक्र, नील सरस्वती, महाकाली, महालक्ष्मी, महालक्ष्मी, धूम्रवती और बगलामुखी – की पूजा की जाती है.

आध्यात्मिक उन्नति: यह आध्यात्मिक उन्नति, ज्ञान प्राप्ति, मोक्ष प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति का उत्तम समय माना जाता है.

तंत्र साधना: तंत्र साधकों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है.

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि

घटस्थापना: प्रथम दिन घटस्थापना कर माता की प्रतिमा स्थापित करें.

नवरात्रि व्रत: नौ दिनों तक व्रत रखें और माता की पूजा करें.

दस महाविद्याओं की पूजा: प्रत्येक दिन एक महाविद्या की पूजा करें.

दीपदान और आरती: नियमित रूप से दीपदान और आरती करें.

दुर्गा सप्तशती पाठ: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

दान: दान-पुण्य करें.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

घटस्थापना: प्रथम दिन घटस्थापना कर माता की प्रतिमा स्थापित करें.

नवरात्रि व्रत: नौ दिनों तक व्रत रखें और माता की पूजा करें.

दस महाविद्याओं की पूजा: प्रत्येक दिन एक महाविद्या की पूजा करें.

दीपदान और आरती: नियमित रूप से दीपदान और आरती करें.

दुर्गा सप्तशती पाठ: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

दान: दान-पुण्य करें.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >