अप्रैल 2026 शुरू, इस महीने मनाएं हनुमान जयंती, बैसाखी और अक्षय तृतीया जैसे पर्व

April 2026 Festival List: अप्रैल माह की शुरुआत के साथ हनुमान जयंती, बैसाखी और अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व आएंगे, जो आस्था, सुख-समृद्धि और शुभता का संदेश देते हैं.

April 2026 Festival List: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान हनुमान जयंती, बैसाखी और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. ये त्योहार आस्था के साथ-साथ जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता लाने वाले माने जाते हैं. पूरे महीने धार्मिक आयोजन और व्रत-त्योहारों की धूम रहेगी. ऐसे में हम आपको अप्रैल की शुरुआत से ही व्रत-त्योहारों की तिथियों और उनके महत्व की जानकारी देंगे.

अप्रैल 2026 में व्रत-त्योहारों की तिथि

दिन डेट व्रत त्योहार
गुरुवार 2 अप्रैल हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार 3 अप्रैल वैशाख माह का आरंभ
रविवार 5 अप्रैल विकट संकष्टी चतुर्थी
गुरुवार 9 अप्रैल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
शुक्रवार 10 अप्रैल कालाष्टमी
सोमवार 13 अप्रैल वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
मंगलवार 14 अप्रैल मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी
बुधवार 15 अप्रैलकुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
शुक्रवार 17 अप्रैल वैशाख अमावस्या
शनिवार 18 अप्रैल पराशर ऋषि जयंती
रविवार 19 अप्रैलअक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
सोमवार 20 अप्रैल मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
मंगलवार 21 अप्रैल शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
बुधवार 22 अप्रैल रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
गुरुवार 23 अप्रैल गंगा सप्तमी
शुक्रवार 24 अप्रैल बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
शनिवार 25 अप्रैल सीता नवमी
सोमवार 27 अप्रैल मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
मंगलवार 28 अप्रैल प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
गुरुवार 30 अप्रैल नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >