Apara Ekadashi 2025 के दिन करें इन चीजों का दान, मिलेगी विष्णुजी की कृपा

Apara Ekadashi 2025 Daan: ज्येष्ठ मास में आने वाली अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं. इससे घर-परिवार पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है.

Apara Ekadashi 2025 Daan: पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘अपरा एकादशी’ के नाम से जाना जाता है. इस दिन उपवास के साथ-साथ अन्न, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी का व्रत रखने और दान-पुण्य करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है. पंचांग के अनुसार, इस साल 23 मई, शुक्रवार के दिन ही अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आइए जानें अपरा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए दान का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. विशेष रूप से वे लोग जिन्हें बार-बार जीवन में असफलता, अपयश या आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, उन्हें इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने के साथ दान अवश्य करना चाहिए.

आने वाली है Masik Shivratri 2025, इस विधि से करें पूजा

अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करें?

अन्न (Food Grains)

इस दिन चावल, गेहूं, मूंग दाल, चना, तिल आदि का दान करना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है. अन्न का दान सर्वोत्तम दानों में से एक है.

जल से भरे कलश या मटका

गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से भरे घड़े या मटके का दान जरूरतमंदों के लिए ‘जीवन दान’ के समान है.

वस्त्र (Clothes)

गरीबों को कपड़े दान करने से दरिद्रता समाप्त होती है और घर में लक्ष्मी का निवास होता है. विशेष रूप से सफेद या पीले रंग के कपड़े अधिक शुभ माने जाते हैं.

तांबे या पीतल के बर्तन

इन धातुओं के बर्तनों का दान करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य और संतुलन की प्राप्ति होती है.

दीपक, घी और धूप

पूजा सामग्री का दान करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है. घी से निर्मित दीपक, धूप और गौघृत विशेष फल प्रदान करते हैं.

फल और मिठाइया

फल और मिठाई का दान करना भी शुभ माना जाता है, विशेषकर ब्राह्मणों या जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >