बेजुबान जीवों की सेवा से शांत होते हैं ग्रह दोष

Animal Astrology Remedies: ज्योतिष के अनुसार पशु-पक्षियों की सेवा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं. जानें किस जीव को भोजन कराने से शनि, राहु-केतु और अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

Animal Astrology Remedies:  सनातन परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में पशु-पक्षियों की सेवा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि हमारे आसपास रहने वाले कई जीव-जंतु प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नवग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति अशुभ होती है, तब व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियां, स्वास्थ्य संबंधी कष्ट और जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बेजुबान जीवों की सेवा और उन्हें भोजन कराना ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने का सरल और प्रभावी उपाय माना गया है.

सूर्य और चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सफलता का कारक है. रविवार के दिन लाल गाय को गुड़ और गेहूं खिलाने से सूर्य मजबूत होता है और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है. वहीं चंद्रमा मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का प्रतीक माना गया है. सोमवार को सफेद गाय को रोटी और पानी देने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है.

मंगल, बुध, गुरु और शुक्र के लिए करें ये सेवा

मंगल ग्रह साहस और ऊर्जा का प्रतीक है. बंदरों को गुड़-चना खिलाने से कर्ज और बाधाओं से राहत मिलने की मान्यता है. बुध ग्रह व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना गया है.

गुरु ग्रह ज्ञान और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है. गुरुवार को गाय को हल्दी लगी रोटी खिलाने से ज्ञान और सकारात्मकता बढ़ती है. वहीं शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ा है, इसलिए सफेद पक्षियों को दाना-पानी डालना लाभकारी माना गया है.

शनि, राहु-केतु दोष से राहत के उपाय

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान लोगों को काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए. यह उपाय शनि दोष को शांत करने में सहायक माना जाता है. राहु की शांति के लिए पक्षियों को बाजरा डालना और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुत्तों की सेवा करना शुभ माना गया है. चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाने से भी राहु-केतु दोष शांत होते हैं.

आर्थिक उन्नति के लिए करें ये उपाय

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना धन लाभ और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा रोजाना पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में आने वाले संकटों से रक्षा होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >