100 साल में एक बार आता है ऐसा योग, अक्षय तृतीया पर जानें पूजा मुहूर्त और खरीदारी का सही समय

Akshaya Tritiya 2025 Shubh Yog: आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा सूर्य भी अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाले हैं. आइए जानें आज कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है.

Akshaya Tritiya 2025 Shubh Yog: अक्षय तृतीया पर अक्षय योग और गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. यह पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा. तृतीया तिथि 29 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया का उत्सव 30 अप्रैल को ही मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य अनीता पाराशर के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि जब चंद्रमा और गुरु का संयोग राशि के दूसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में होता है, तब अक्षय योग का निर्माण होता है.

अक्षय तृतीया पर बन रहा है ये शुभ योग

इस वर्ष अक्षय तृतीया पर कई दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन पंच महाराजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के अवसर पर लक्ष्मी नारायण, मालव्य, आदित्य योग, गजकेसरी और अक्षय राजयोग का निर्माण हो रहा है. इस प्रकार वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. दूसरी ओर, सूर्य भी अपनी उच्च राशि में गोचर करते हुए आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, अक्षय तृतीया पर 24 वर्षों के बाद अक्षय योग भी बन रहा है.

Akshaya Tritiya 2025 के दिन अपनी राशि के अनुसार करें शुभ दान और खरीदारी

अक्षय तृतीया पर दोपहर तक खरीदारी का मुहूर्त 2025

आज अक्षय तृतीया के अवसर पर दोपहर तक सोने और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है. यह मुहूर्त सुबह 05:41 से शुरू होकर दोपहर 02:12 तक रहेगा. शुभ चौघड़िया मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 05:41 से 09:00 तक और फिर सुबह 10:39 से 12:18 तक उपलब्ध रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >