Akshaya Navami 2024: आज मनाई जा रही है अक्षय नवमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Akshaya Navami 2024: आज अक्षय नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व आंवले से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध कर धर्म की स्थापना की थी. आंवले को अमरता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आंवले का सेवन करने और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है.

Akshaya Navami 2024:  अक्षय नवमी हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इसे विशेष रूप से शुभ कार्यों के लिए जाना जाता है, क्योंकि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता. इस पवित्र दिन पर आंवले के वृक्ष की पूजा करना, घर में आंवले का पौधा रोपित करना और आंवला का दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा मानना है कि इससे साधक पर लक्ष्मी और नारायण की कृपा सदैव बनी रहती है. इस उत्सव को अक्षय नवमी, धात्री नवमी और कूष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है. आइए ज्योतिर्विद से जानें कि अक्षय नवमी की सही तिथि, शुभ योग और पूजा विधि क्या है.

अक्षय नवमी  2024 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय नवमी तिथि 9 नवंबर की रात 10 बजकर 44 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी और 10 नवंबर की रात 9 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी 10 नवंबर की रात को मनाई जा रही है.

Akshaya Navami 2024: अक्षय नवमी के दिन जरूर करें इस आरती का पाठ, विष्णु जी की कृपा की होगी बारिश 

अक्षय नवमी की पूजा विधि

अक्षय नवमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठें.
स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
लक्ष्मी-नारायण और आंवले के पौधे की विधिपूर्वक पूजा करें.
इस दिन पूड़ी, सब्जी और खीर का निर्माण करें.
कुमकुम, चंदन, फल, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य को आंवले के वृक्ष पर अर्पित करें.
पूर्व दिशा की ओर मुख करके षोडशोपचार पूजा करें.
वृक्ष के तने पर 8 बार कच्चा सूत या मौली लपेटें.
आंवले के वृक्ष के समक्ष घी का दीपक जलाकर आरती करें.
इसके पश्चात 7 बार परिक्रमा करें.
अक्षय नवमी की व्रत कथा का श्रवण करें या पढ़ें.
पूजा-उपासना के उपरांत विष्णुजी को पूड़ी, सब्जी और खीर का भोग अर्पित करें.
फिर ब्राह्मणों को वृक्ष की छाया में भोजन कराएं.
इसके बाद परिवार के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >