नए साल का पहला गुरुवार आज, इस आरती से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न

Guruwar Arti: नए साल 2025 की शुरूआत हो गई है. आज साल का पहला गुरुवार है. इस दिन एक विशेष प्रकार की आरती से बृहस्पति देव को प्रसन्न किया जा सकता है. यहां से देखें बृहस्पति देव की आरती

Guruwar Arti: सनातन धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव के लिए समर्पित होता है. इस दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, गुरुवार का व्रत भी रखा जाता है. आज वर्ष 2025 का पहला गुरुवार है, और इस दिन बृहस्पति देव की आरती का पाठ करने से पूरे वर्ष शुभ फल की प्राप्ति होती है. यहां जानें कि बृहस्पति देव की आरती कैसे करें.

।।बृहस्पति देव की आरती।।

जय बृहस्पति देवा, ऊँ जय बृहस्पति देवा ।
छिन छिन भोग लगा‌ऊँ, कदली फल मेवा ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी ।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी, जानें आज 2 जनवरी का राशिफल

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता ।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े ।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्घार खड़े ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी ।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

सकल मनोरथ दायक, सब संशय हारो ।
विषय विकार मिटा‌ओ, संतन सुखकारी ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

जो को‌ई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
जेठानन्द आनन्दकर, सो निश्चय पावे ॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा, जय वृहस्पति देवा ॥

सब बोलो विष्णु भगवान की जय ।
बोलो वृहस्पतिदेव भगवान की जय ॥

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >