आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 15 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 15 April 2026: आज 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शनि, मंगल और बुध मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य और शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज 15 अप्रैल 2026 का पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 15 अप्रैल 2026 का पंचांग

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी  तिथि हो जाएगी
वार: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:26 AM
सूर्यास्त: 06:06 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद दोपहर 01 बजकर 06 मिनट तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
योग: ब्रह्म सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक, उसके बाद ऐंद्र
करण:  गर उपरांत वव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कुम्भ राशि प्रात: 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत मीन राशि
शनि, मंगल, बुध:मीन
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य,शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ (उन्नति): 05:26 AM से 07:01 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 07:01 AM से 08:36 AM
काल (हानि): 08:36 AM से 10:11 AM
शुभ (उत्तम): 10:11 AM से 11:45 AM
रोग (अशुभ): 11:45 AM से 01:20 PM
उद्वेग (अशुभ): 01:20 PM से 02:55 PM
चर (सामान्य): 02:55 PM से 04:30 PM
लाभ (उन्नति): 04:30 PM से 06:06 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:57 AM से 04:41 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
यमगण्ड: सुबह 07:01 AM से 08:36 AM
गुलिक काल: सुबह 10:11 AM से 11:45 AM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर निकलें)

पंचक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर  44 मिनट से लेकर 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

भद्रा: आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर कल अप्रैल 16, सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत दोनों का संयोग है.
सरल उपाय: भगवान शिव की पूजा मंदिर मे करना आज विशेष फलदायी होता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >