आज का पंचांग 9 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 09 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 09 April 2026: आज 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 06 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. बुध और राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 06 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी
वार: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:32 AM
सूर्यास्त: 06:03 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: मूल नक्षत्र प्रात: सुबह 6 बजकर 04 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
योग: परिघ दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक, उसके बाद शिव
करण: वव उपरांत बालव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: धनु राशि
मंगल, सूर्य, शनि: मीन राशि
बुध और राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 05:32 AM से 07:06 AM
रोग (अशुभ): 07:06 AM से 08:39 AM
उद्वेग (अशुभ): 08:39 AM से 10:13 AM
चर (सामान्य): 10:13 AM से 11:46 AM
लाभ (उन्नति): 11:46 AM से 01:20 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:20 PM से 02:54 PM
काल (हानि): 02:54 PM से 04:28 PM
शुभ (उत्तम): 04:28 PM से 06:03 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:30 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:03 AM से 04:47 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:20 PM से 02:54 PM
यमगण्ड: सुबह 05:32 AM से 07:06 AM
गुलिक काल: सुबह 08:39 AM से 10:13 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)

भद्रा: आज  सुबह 07  बजकर 01  मिनट  से कल 10 अप्रैल को  सुबह  8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा .

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: गुरुवार का दिन होने के कारण भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा करें.
सरल उपाय: आज के दिन पीले वस्त्र धारण करना और चने की दाल का दान करना शुभ माना  जाता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >