आज का पंचांग 16 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, उपरांत अमावस्या तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि भी मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य और शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगी उपरांत अमावस्या तिथि हो जाएगी
वार: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:25 AM
सूर्यास्त: 06:07 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत
नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक, उसके बाद रेवती
योग: ऐंद्र सुबह 09 बजकर 29 मिनट तक, उसके बाद वैधृति
करण: भद्रा उपरांत शकुनि

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मीन राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य, शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 05:25 AM से 07:00 AM
रोग (अशुभ): 07:00 AM से 08:35 AM
उद्वेग (अशुभ): 08:35 AM से 10:10 AM
चर (सामान्य): 10:10 AM से 11:45 AM
लाभ (उन्नति): 11:45 AM से 01:20 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:20 PM से 02:55 PM
काल (हानि): 02:55 PM से 04:31 PM
शुभ (उत्तम): 04:31 PM से 06:07 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:28 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:56 AM से 04:40 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:20 PM से 02:55 PM
यमगण्ड: सुबह 05:25 AM से 07:00 AM
गुलिक काल: सुबह 08:35 AM से 10:10 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)

पंचक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर  44 मिनट से लेकर 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

भद्रा: आज सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा .

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का पारण है.
सरल उपाय: प्रात: काल मे शिव जी की पूजा करें.  

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >