आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें 19 अप्रैल 2026 का संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 19 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 19 April 2026:  आज 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, उपरांत तृतीया तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक मेष राशि में रहेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य और शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार

तिथि,वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:22 AM
सूर्यास्त: 06:08 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: भरणी सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक, उसके बाद कृतिका
योग: आयुष्मान रात 10 बजकर 49 मिनट तक, उसके बाद सौभाग्य
करण: कौलव उपरांत तैतिल

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मेष राशि दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य, शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 05:22 AM से 06:58 AM
चर (सामान्य): 06:58 AM से 08:33 AM
लाभ (उन्नति): 08:33 AM से 10:09 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:09 AM से 11:45 AM
काल (हानि): 11:45 AM से 01:21 PM
शुभ (उत्तम): 01:21 PM से 02:56 PM
रोग (अशुभ): 02:56 PM से 04:32 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:32 PM से 06:08 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:27 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:53 AM से 04:37 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:32 PM से 06:08 PM
यमगण्ड: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
भद्रा: दोपहर 12:26 PM से रात 12:58 AM तक
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)

ये भी पढ़ें: आज रविवार 19 अप्रैल का राशिफल: मेष से मीन तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ? 

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज परशुराम जयंती है.
सरल उपाय: आज रविवार का दिन होने के कारण भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं.  

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >