आज का पंचांग 11 अप्रैल 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang 11 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 08 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उपरांत दशमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 08 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उपरांत दशमी तिथि हो जाएगी
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:30 AM
सूर्यास्त: 06:04 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक, उसके बाद श्रवण
योग:  सिद्ध दोपहर  03  बजकर 36  मिनट तक, उसके बाद साध्य
करण: तैतिल उपरांत गर

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मकर राशि
मंगल, बुध और सूर्य, शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 05:30 AM से 07:04 AM
शुभ (उत्तम): 07:04 AM से 08:38 AM
रोग (अशुभ): 08:38 AM से 10:12 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:12 AM से 11:46 AM
चर (सामान्य): 11:46 AM से 01:20 PM
लाभ (उन्नति): 01:20 PM से 02:54 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:54 PM से 04:28 PM
काल (हानि): 04:28 PM से 06:04 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:41 AM से 12:30 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:01 AM से 04:45 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 08:38 AM से 10:12 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:20 PM से 02:54 PM
गुलिक काल: सुबह 05:30 AM से 07:04 AM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या उड़द खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: शनिवार का दिन होने के कारण हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
सरल उपाय: शनि देव के “दशरथ कृत शनि स्तोत्र” का पाठ करना कष्टों से मुक्ति दिलाता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >