Aaj Ka Panchang : आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang : आज नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. वहीं, आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट के बाद अष्टमी तिथि हो जाएगी. सप्तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. नवरात्रि की सप्तमी तिथि का खास महत्व होता है. आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामनाएं है. 'प्रभातखबर' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के शुभ मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang : आज नवरात्रि की सप्तमी तिथि है. वहीं, आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट के बाद अष्टमी तिथि हो जाएगी. सप्तमी तिथि के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. नवरात्रि की सप्तमी तिथि का खास महत्व होता है. आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामनाएं है. ‘प्रभातखबर’ प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के शुभ मुहूर्त. अगर आप आज वाहन खरीदने का मन बना रहे है या आज कोई नया व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें.

ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार इन मुहूर्तों का विशेष महत्व होता है. मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर ‘प्रभात खबर’ आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है. आज शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन 12 बजकर 09 मिनट के उपरांत अष्टमी हो जाएगी. आइये जानते हैं ज्योतिर्विद दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज 23 अक्टूबर के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

23 अक्टूबर शुक्रवार

शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन- 12:09 उपरांत अष्टमी

श्री शुभ संवत -2077, शाके-1942, हिजरी सन 1441- 42

सूर्योदय-06:22

सूर्यास्त -05:38

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा उपरांत उत्तराषाढ़ा, सुकर्मा -योग, व -करण

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार- सूर्य -तुला, चंद्रमा- धनु, मंगल- मीन, बुध- तुला, गुरु- धन, शुक्र -कन्या, शनि- धनु, राहु, वृष, केतु- वृश्चिक

चौघड़िया

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर

प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत

प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग

दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग

शामः 04:30 से 06:00 तक चर

उपाय

नवरात्र में माता दुर्गाजी को शहद को भोग लगाने से भक्तो को सुंदर रूप प्राप्त होता है व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है।

आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥

खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ

राहु काल:10:30 से 12:30 बजे तक.

दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

News posted by : Radheshyam kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >