आज 20 अप्रैल 2026 का पंचांग, क्या करें, तिथि, वार और नक्षत्र जानकारी

Aaj Ka Panchang 20 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

Aaj Ka Panchang 20 April 2026:आज 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्थी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य मेष राशि में स्थित हैं और शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 20 अप्रैल 2026 का पंचांग

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्थी तिथि हो जाएगी
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:21 AM
सूर्यास्त: 06:09 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: कृतिका सुबह 07 बजकर 36 मिनट तक, उसके बाद रोहिणी
योग: सौभाग्य रात 07 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद शोभन
करण: गर उपरांत वव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: वृषभ
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य: मेष
शुक्र: वृषभ

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 05:21 AM से 06:57 AM
काल (हानि): 06:57 AM से 08:33 AM
शुभ (उत्तम): 08:33 AM से 10:08 AM
रोग (अशुभ): 10:08 AM से 11:44 AM
उद्वेग (अशुभ): 11:44 AM से 01:20 PM
चर (सामान्य): 01:20 PM से 02:56 PM
लाभ (उन्नति): 02:56 PM से 04:32 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:32 PM से 06:09 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:27 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:52 AM से 04:36 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:00 AM से 08:30 AM
यमगण्ड: सुबह 10:30 AM से 12:00 PM
गुलिक काल: दोपहर 01:30 PM से 03:00 PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर या दूध पीकर निकलें)

भद्रा आरम्भ: अप्रैल 20, 2026, सोमवार को 05:49 पी एम बजे
भद्रा अन्त: अप्रैल 21, 2026, मंगलवार को 04:14 ए एम बजे

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज गणेश चतुर्थी और अक्षय तृतीया का संयोग है.  
सरल उपाय: भगवान गणेश ,भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.  

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >