Aaj Ka Panchang 31 May 2024: आज है ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 31 May 2024: मई मास के अंतिम दिन शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का अवसर है. शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पूजन करने पर धन और वैभव में वृद्धि का आशीर्वाद दे सकती हैं.

Aaj Ka Panchang 31 May 2024: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि है. इस तिथि पर शतभिषा उपरांत पूर्व भाद्रपद उपरांत उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग रहेगा. चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ और अशुभ समय देखा जाता है. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी दे रहे हैं.

31 मई 2024 शुक्रवार
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी दिन -08:20 उपरांत नवमी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-04:58
सूर्यास्त-06:35
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- शतभिषा उपरांत पूर्व भाद्रपद उपरांत उत्तरा भाद्रपद ,योग – विष्कुम्भ ,करण-कौ ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- वृष , चंद्रमा- कुम्भ , मंगल-मीन , बुध- वृष , गुरु-वृष ,शुक्र-
वृष ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया शुक्रवार
प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Apara Ekadashi 2024: अपरा एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य, नहीं तो जीवन से चली जाएगी सुख-समृद्धि

उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।।

31 मई 2024 को कौन-सी तिथि है?

31 मई 2024 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि है.

31 मई 2024 को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय क्या है?

सूर्योदय का समय 04:58 और सूर्यास्त का समय 06:35 है.

आज का राहुकाल कब है?

31 मई 2024 को राहुकाल प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा.

आज के दिन किस नक्षत्र और योग का संयोग रहेगा?

आज शतभिषा नक्षत्र उपरांत पूर्व भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र तथा विष्कंभ योग का संयोग रहेगा.

आज खरीदारी के लिए शुभ समय क्या है?

आज खरीदारी के लिए शुभ समय प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >