Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज 30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. यहां देखें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज श्रावण कृष्ण दशमी तिथि है, इसके साथ ही आज कृतिका नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ होगा. वहीं आज सावन मास का दूसरा मंगलवार है. सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है. आइए जानते हैं आज राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा.

30 जुलाई 2024 दिन मंगलवार

  • श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी शाम -06:25 उपरांत एकादशी
  • श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,हिजरी सन-1445-46
  • सूर्योदय-05:15
  • सूर्यास्त-06:36
  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र-कृतिका उपरांत रोहिणी ,योग – वृद्धि ,करण-व ,
  • सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कर्क , चंद्रमा- वृष , मंगल-वृष , बुध- सिंह , गुरु-वृष ,शुक्र-
  • कर्क ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया मंगलवार

  • प्रातः06:00 से 07:30 रोग
  • प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
  • प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
  • प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
  • दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
  • शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
  • शामः 04:30 से 06:00 तक रोग
  • खरीदारी के लिए शुभ समयः
  • दोपहर:12:00 से 1:30 तक।

उपाय

  • सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।
  • आराधनाःभगवान शंकर जी की आराधना करें।
  • राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक
  • दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय
  • ।।अथ राशि फलम्।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >